29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

हेमाराम चौधरी के इस्‍तीफे पर बोले सचिन पायलट- उनकी ईमानदारी और सादगी का उदाहरण शायद ही कांग्रेस में हो

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और विधायक हेमाराम चौधरी के इस्‍तीफा देने से राजस्‍थान की सियासत गरमा गई है। एक बार फिर से मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शीत युद्ध की दहक सतह पर आ गई है।कांग्रेस इसे अपना आंतरिक मामला बता रही है, लेकिन विपक्ष को एक मौका जरूर मिल गया है। इस बीच, पायलट ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा- हेमाराम चौधरी कांग्रेस के सीनियर मोस्ट विधायक हैं। राजस्थान की राजनीति में और कांग्रेस की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे नेता प्रतिपक्ष रहे। कैबिनेट मंत्री रहे और छठी बार विधानसभा में चुनकर गए हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी, विनम्रता का दूसरा उदाहरण शायद ही कांग्रेस में दूसरा कोई हो। इतने वरिष्ठ नेता ने जब अपना इस्तीफा दिया, मैंने अखबारों मेंं पढ़ा। उनका इस्तीफा देना बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

👉👉👉 ये भी पढ़े ट्वीट पर बवाल : सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल.

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि मुझे उनके इस्तीफे की जानकारी अखबार से मिली है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चौधरी को मनाने का प्रयास करने की बात कहते हुए साफ कर दिया कि इसकी आड़ में बयानबाजी करने वालों को पार्टी की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। डोटासरा ने कहा कि मैंने उनसे खुद फोन पर बात की है। वे अनुभवी नेता है। चौधरी की नाराजगी इसलिए है कि जिला कलेक्टर ने उनका फोन नहीं उठाया। जानकारी करने पर पता चला कि कलेक्टर तूफान के कारण बात नहीं कर सके, बाद में बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर लिया गया। इसी बीच, राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल व डॉ. बीडी कल्ला ने चौधरी से फोन पर बात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताने के लिए कहा, लेकिन चौधरी ने दोनों मंत्रियों से कहा कि मेरी समस्या का समाधान सीएम और माकन ही कर सकते हैं, किसी मंत्री के हाथ में यह नहीं है।

👉👉👉 ये भी पढ़े कोविड से हुई मौत में सरकार व विपक्ष आमने-सामने : कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश में मार्च-अप्रैल में एक लाख से ज्यादा मौतें, गृहमंत्री बोले आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा, कमलनाथ पर राष्ट्रद्रोह की कार्यवाही हो.

राजनीतिक हलकों में हेमाराम चौधरी के इस्तीफे को सचिन पायलट खेमे की नाराजगी के प्रतीक​ के तौर पर ही देखा जा रहा है। सचिन पायलट ने भले ही यह इशारा किया हो कि उन्हें इस्तीफे के बारे में अखबारों से पता लगा, लेकिन पायलट खेमा हेमाराम के इस्तीफे को सियासी तौर पर भुना जरूर रहा है। इसे गहलोत खेमे और सरकार पर दबाव बनाने की कवायद के तौर पर ही देखा जा रहा है।

👉👉👉 ये भी पढ़े वाराणसी के डॉक्टरों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी हुए भावुक बोले,बोले- ब्लैक फंगस नई चुनौती, बच्चों को बचाना जरूरी,वायरस ने कई अपनों को छीना.

अशोक गहलोत व अजय माकन ने अब तक नहीं की बात

चौधरी को इस्तीफा दिए चार दिन हो गए, लेकिन सीएम और माकन के उनसे बात नहीं करने को लेकर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि ये इस माामले को लंबा खींचकर ठंडे बस्ते में डालना चाहते हैं। हालांकि गहलोत के विश्वस्तों ने विधायकों को टटोलना शुरू कर दिया। वे पायलट खेमे के विधायकों से भी संपर्क साधने में जुटे हैं। इसके साथ ही बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले छह विधायकों से भी बात की गई है। सत्ता में भागीदारी नहीं मिलने से ये विधायक नाराज बताए जाते हैं। सीएम खेमा नहीं चाहता कि चौधरी के इस्तीफे पर जल्दबाजी में कोई फैसला हो। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने भी अभी तक चौधरी से बात नहीं की है। जोशी और सीएम की तो इस मामले में चर्चा हो गई, लेकिन नाराज विधायक को मनाने का काम सीधा अपने हाथ में नहीं लिया।

Related posts

दुष्कर्मी आसाराम मौत की खबर से मची खलबली, जानिए पूरा सच

MP SIDHI NEWS TEAM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला : CBSE की 10वीं की परीक्षाएं रद्द , सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम टाले, इस पर फैसला 1 जून को

MP SIDHI NEWS TEAM

कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!