
कटनी : भाई को मोबाइल खेलने के लिए नाबालिक बहन ने नहीं दिया तो नाबालिक भाई ने बहन का खून कर दिया।एक नाबालिक बहन की हत्या उसके नाबालिक भाई ने केवल इसलिए कर दिया क्योंकि वह उसको गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं दी । भाई-बहन के इस विवाद में भाई ने मोबाइल तो बहन से छीन लिया लेकिन लाख नहीं खोला। जिसकी वजह से भाई ने गुस्से में आकर बहन की फावड़े से हत्या कर दी।
👉👉👉 ये भी पढ़े मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.
पूरी घटना कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र के काटी गांव का है काटी गांव निवासी पूनम पिता पप्पू चक्रवर्ती 15 वर्ष 19 मई बुधवार को घर में अकेली थी। घर वाले खेत गए हुए थे। खेत से जब परिवार के लोग लौटे तो देखा कि पूनम घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है तथा उसके गले में चोट के गहरे निशान हैं जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचकर तत्काल शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
👉👉👉 ये भी पढ़े दुष्कर्म केस में तहलका मैग्जीन के पूर्व संपादक तरूण तेजपाल बरी, गोवा अदालत ने सुनाया फैसला.
जांच के बाद धारदार हथियार से हत्या करने के इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी ने बताया कि कटनी बड़वारा के काटी गांव नाबालिग बालिका की हत्या उसके नाबालिग भाई ने की थी। पूछताछ में नाबालिग भाई ने बताया है कि उसके द्वारा बहन से गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा जा रहा था, जिसे वह देने से मना कर रही थी। मोबाइल उसने छीन भी लिया, लेकिन उसका लॉक खोलकर नहीं दे रही थी। तो मुझे गुस्सा आ गया। इसी वजह से फावड़े से उस पर हमला कर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

1 comment
[…] […]