25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा ने मकान मालिक के जिस बेटे को भाई माना, उसने ही उस पर नीयत खराब कर दी। गुरुवार रात आरोपी ने छात्रा को दोस्त की मदद से रूम में बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दोस्त भी दुष्कर्म करने वाला था, पर किसी तरह लड़की भाग आई। घटना ग्वालियर के चार शहर का नाका की है।छात्रा ने पूरी बात परिजन को बताई। इसके बाद वह थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

👉👉👉 ये भी पढ़े खाद्यान्न पर्ची की सूची में 31 मई तक जोड़ा जाएगा नवीन परिवारों को : मंत्री बिसाहूलाल सिंह.

ग्वालियर के चार शहर का नाका निवासी 17 वर्षीय लड़की 12वीं की छात्रा है। वह परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। गुरुवार रात छात्रा कमरे से बाहर निकली, तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा। छात्रा का मुंह बंद कर उठाकर अपने कमरे में ले गया। यहां जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

👉👉👉 ये भी पढ़े हेमाराम चौधरी के इस्‍तीफे पर बोले सचिन पायलट- उनकी ईमानदारी और सादगी का उदाहरण शायद ही कांग्रेस में हो.

जब छात्रा ने विरोध किया, तो सत्यम ने उसके हाथ पकड़े और नीलू ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तो मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। इस बीच, मौके का फायदा उठाकर छात्रा आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। घर आकर परिवार को आपबीती बताई।

👉👉👉 ये भी पढ़े ट्वीट पर बवाल : सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल.

जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने FIR करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

खुली सिस्टम की पोल : कंटेनमेंट जोन में सुबह छत से गिरी लड़की, दिन भर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची, बेटी को ठेले पर रखकर बेबस पिता ने पहुंचाया अस्पताल

MP SIDHI NEWS TEAM

अजय सिंह राहुल सीधी के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

MP SIDHI NEWS TEAM

स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारी, 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए होगा बड़ा निर्णय

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!