36.7 C
Madhya Pradesh
June 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान जल्द : अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त, कलेक्टर 30 नवंबर को देंगे रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों का इंतजार खत्म होने वाला है, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान किया जा सकता है और आचार संहिता लगाई जा सकती है, चुंकी 6 दिसंबर 2021 तक फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त ने सभी कलेक्टरों से मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश-2021 के प्ररिप्रेक्ष्य में पंचायतों के पदों और उनके आरक्षण की जानकारी मंगलवार 30 नवंबर 2021 तक मांगी है ।आपत्तियों के निराकरण की कार्यवाही 4 दिसम्बर को होगी तथा 6 दिसम्बर को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानो पर सार्वजनिक प्रकाशन 29 नवम्बर 2021 को कर 3 दिसम्बर 2021 तक दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। दावे- आपत्तियों का निराकरण 4 दिसम्बर तक कर अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 6 दिसम्बर 2021 को किया जायेगा।आज सोमवार 29 नवम्बर को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन होगा। दावे एवं आपत्ति प्राप्त करने की अंतिक तिथि 3 दिसम्बर का अपरान्ह 3 बजे तक होगी। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की कार्यवाही 4 दिसम्बर को होगी तथा 6 दिसम्बर को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

इस अवधि में ऐसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह अपने क्षेत्र के BLO से फार्म प्राप्त कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने फॉर्म 6 भरना होगा।मतदान केन्द्रों पर 30 नवम्बर 2021 तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जा रही है। इसे देखकर मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते है कि मतदाता का नाम मतदाता सूची में है या नही। यदि है तो उसमें कोई गलती तो नही है। यदि कोई गलती है तो फॉर्म 8 भरकर गलती को सुधरवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए फार्म 6 भरकर अपने पता, आयु संबंधी दस्तावेज संलग्न कर BLO को जमा करना होगा। ऐसे मतदाता जो अन्य जगह चले गये है, वह मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरकर दे सकते है और ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार से BLO नोटिस देकर हटाने की कार्यवाही कर सकता है।

बता दे कि मध्यप्रदेश में 23,835 ग्राम पंचायतें हैं। 904 जिला पंचायत सदस्य, 6035 जनपद सदस्य, 52 जिला पंचायत अध्यक्ष, 52 जिला पंचायत उपाध्यक्ष, 313 जनपद पंचायत अध्यक्ष, 313 जनपद पंचायत उपाध्यक्ष,  जनपद पंचायत के सदस्य- 6833, सरपंच- 23912, पंच- 3,77,551 के पद शामिल हैं।

Related posts

प्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त,रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खुल सकेंगी दुकानें

MP SIDHI NEWS TEAM

0वीं-12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, कोरोना संक्रमित सहित अन्य के लिए जारी हुए दिशा निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा रद्द,मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!