
कोरोना महामरा की दूसरी लहर से सामना करने के लिए केंद्र सरकार भरसक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सर्वाधिक संक्रमण वाले इलाकों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात अन्य कर्मियों से संवाद कर रहे हैं। इन दौरान प्रधानमंत्री मोदी पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल सहित वाराणसी के विभिन्न कोविड अस्पतालों के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्थानीय प्रशासन के आला-अधिकारी भी जुड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री को उनके संसदीय क्षेत्र की हर ताजा अपडेट दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का हृदय से धन्यवाद देता हूं। विशेष रूप से हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, वार्ड बॉयज और एम्बुलेंस ड्राइवर्स ने जो काम किया है, वो वाकई सराहनीय है। स्वास्थ्यकर्मियों के चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक होते हुए बोले कि इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूँ, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।
👉👉👉 ये भी पढ़े दुष्कर्म केस में तहलका मैग्जीन के पूर्व संपादक तरूण तेजपाल बरी, गोवा अदालत ने सुनाया फैसला.

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में ब्रिगेडियर एस बवेजा (डीआरडीओ अस्पताल, प्रमुख, वाराणसी), प्रोफेसर के के गुप्ता (मेडिकल सुपरिटेंडेंट, BHU अस्पताल),डॉ. प्रसन्न कुमार (मंडलीय चिकित्सा अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल) और डॉ. असीम मिश्रा (चिकित्सा अधीक्षक, होमी भाभा अस्पताल, वाराणसी) से बातचीत की। इस बातचीत में पीएम ने कहा, ‘इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।’
डॉक्टर्स-नर्सेज का काम सराहनीय: पीएम मोदी
डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का हृदय से धन्यवाद देता हूं। विशेष रूप से हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, वार्ड बॉयज और एम्बुलेंस ड्राइवर्स ने जो काम किया है, वो वाकई सराहनीय है।’
👉👉👉 ये भी पढ़े महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित.
वायरस ने हमारे कई अपनों को छीना: पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए और कहा, ‘इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोना की दूसरी लहर में हमें कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ रहा है। इस बार संक्रमण दर भी पहले से कई गुना ज्यादा है। मरीजों को ज्यादा दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ रहा है। इससे हमारे स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव पड़ा है।’
👉👉👉 ये भी पढ़े शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मौत हुए व्यक्ति के परिवार को मिलेगी 1 लाख की अनुग्रह राशि.
जी-जान से काम करते रहे हेल्थ वर्कर्स: प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस असाधारण परिस्थिति में भी हमारे डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स के इतने बड़े परिश्रम से ही इस दबाव को संभालना संभव हुआ है। आप सभी ने एक-एक मरीज की जीवन रक्षा के लिए दिन-रात काम किया। खुद की तकलीफ, आराम इन सबसे ऊपर उठकर जी-जान से काम करते रहे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बनारस ने जिस स्पीड से इतने कम समय में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स की संख्या कई गुना बढ़ाई है, जिस तरह से इतनी जल्दी पंडित राजन मिश्र कोविड अस्पताल को सक्रिय किया है, ये भी अपने आपमें एक उदाहरण है।’
पीएम मोदी ने दिया ‘जहां बीमार, वहीं उपचार’ का मंत्र
डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अब हमारा नया मंत्र है ‘जहां बीमार वहीं उपचार।’ इस सिद्धांत पर माइक्रो-कंटेनमेंट जोन बनाकर जिस तरह आप शहर एवं गावों में घर-घर दवाएं बांट रहे हैं, ये बहुत अच्छी पहल है। इस अभियान को ग्रामीण इलाकों में जितना हो सके उतना व्यापक करना है।’
👉👉👉 ये भी पढ़े अब घर बैठे खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच, 250 रुपए की किट,ICMR ने निर्देशों के साथ किट को दी मंज़ूरी.
वैक्सीनेशन पर पीएम की अपील, ब्लैक फंगस पर भी चेताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की सेकंड वेव में हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा है वैक्सीन की सुरक्षा के चलते काफी हद तक हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाए हैं, यही सुरक्षाकवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी है। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन को सभी को जिम्मेदारी समझना है और इसे लगवाना है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई एक अदृश्य, धूर्त किस्म के रूप बदलने वाले दुश्मन के खिलाफ है। ऐसे में हमें हमेशा सतर्क रहना होगा, पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को बचाना जरूरी है और इस ओर कदम उठाना जरूरी है।
पीएम मोदी ने ब्लैक फंगस का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि इस बीमारी से सतर्क रहना है और एक्शन लेना है। पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस वक्त में जनता की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है, लेकिन हमें अपने काम में लगे रहना है और उनके दुख को कमकरना है।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थानीय स्तर के अधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। वाराणसी के डॉक्टरों से संवाद सेपहले पीएम मोदी ने बीते दिनों देश के करीब सौ जिलों के डीएम से सीधा संवाद किया था।

2 comments
[…] […]
[…] […]