24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशराजनीति

कोविड से हुई मौत में सरकार व विपक्ष आमने-सामने : कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश में मार्च-अप्रैल में एक लाख से ज्यादा मौतें, गृहमंत्री बोले आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा, कमलनाथ पर राष्ट्रद्रोह की कार्यवाही हो

प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों को लेकर सरकार व विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार मौतों को छुपा रही है, मार्च-अप्रैल 2 महीने में ही मिलाकर एक लाख से ज्यादा कोरोना की वजह से मौतें हो चुकी हैं। जिस बात को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेता पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष संवैधानिक पद पर होने के बावजूद भ्रमण बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपने जो कहा है उसे साबित करें यदि आप साबित कर देते हैं तो मैं अपना त्यागपत्र दे दूंगा।

👉👉👉 ये भी पढ़े मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े शिवराज सरकार छिपा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च-अप्रैल में श्मशान और कब्रिस्तानों में 1 लाख 27 हजार 530 शवों में से 1 लाख 2 हजार 2 शवों का काेविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कोविड से प्रदेश में कितनी मौतें हुई हैं।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में काेरोना से 30 मार्च से 20 मई तक 1,676 मौतें हुईं। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना से मरने वालों के परिवार को सरकार 1 लाख रुपए अनु्ग्रह राशि देगी। इसके बाद कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छिपा कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।

👉👉👉 ये भी पढ़े ट्वीट पर बवाल : सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल.

उन्होंने बताया कि मौतों के सही आंकड़े उन्होंने खुद अपने सोर्सों से जुटाए हैं। गुरुवार को कांग्रेस विधायकों की वर्चुअल बैठक में कमलनाथ ने इसको लेकर जानकारी ली थी। उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि कोरोना से ग्रामीण इलाकों में कितनी मौतें हुई हैं? इसे सार्वजनिक करे।कमलनाथ ने बताया कि छिंदवाड़ा के एक गांव नूरा का उन्होंने दौरा किया था, जहां 10 दिन में 15 लोगों की मौत कोरोना से हुई। इसके बाद जब कलेक्ट्रेट में बैठक में इसकी जानकारी ली तो बताया गया कि नूरा गांव में सिर्फ 2 मौतें हुई हैं।

जवाब देने के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सामने आए। उन्होंने कहा कि कमलनाथजी को लाशें गिनने की आदत हैं। 1984 के दंगे सबको पता है। यदि कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौत के प्रमाण हैं तो सौपें। अन्यथा इस्तीफा दें। यदि वे प्रमाण देंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कि कहा देश और प्रदेश में भ्रम फैला रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ जैसे लोग मध्यप्रदेश और देश का नाम खराब करना चाह रहे हैं जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है मैं मध्यप्रदेश की राज्यपाल से निवेदन करता हूँ कि समाज में भय और भ्रम फैलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ संविधान की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश प्रदान करें और कमलनाथ जैसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई की जाये।

👉👉👉 ये भी पढ़े वाराणसी के डॉक्टरों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी हुए भावुक बोले,बोले- ब्लैक फंगस नई चुनौती, बच्चों को बचाना जरूरी,वायरस ने कई अपनों को छीना.

गृह मंत्री एवं मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमल नाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में भय और भ्रम का माहौल बनाने का काम कांग्रेस और कमलनाथ जैसे लोग कर रहे हैं। कोरोना को इंडियन कोरोना कहकर ये लोग देश को बदनाम कर रहे हैं। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये टूल किट से जुड़े लोग हैं निश्चित ही कमल नाथ के तार टूल किट से जुड़े हुए हैं। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चुनौती देते हुए कहा कि कमल नाथ जी आपने जो कहा है उसे साबित करें, प्रमाणित करें , यदि आप प्रमाणित कर देंगे तो मैं अपना त्यागपत्र सौंप दूंगा।

Related posts

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर लाठी और तलवार से लैस ग्रामीणों ने किया हमला, मुश्किल से बची जान

MP SIDHI NEWS TEAM

SAHARA के खिलाफ सुप्रीम अदालत में पहुंची SFIO, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने की यह मांग

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!