
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर तमाम राजनीतिक दल, राजनेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और नेताओं की ओर से भी राजीव गांधी को याद किया गया। वहीं कांग्रेस ने इस दिन को सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनीति गलियों में एक बार फिर चर्चा को हवा दे दी है। दरअसल स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ट्वीट के माध्यम से उन्हें याद किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए ट्वीट किया था कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।हालांकि कुछ ही देर में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उस ट्वीट को डिलीट कर एक दूसरा ट्वीट किया गया।जहां सिंधिया ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको कोटि कोटि नमन। अब पहले ट्वीट को डिलीट करके ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दूसरा ट्वीट करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस पर अब तक कई कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट डिलीट के बाद कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने उन पर निशाना साधा है।
👉👉👉 ये भी पढ़े महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित.
केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सिंधिया जी, स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आपको उनका स्मरण करना स्वागत योग्य कदम है लेकिन पहले ट्वीट डिलीट कर दूसरा करना यह बेहद आश्चर्यजनक है। केके मिश्रा ने कहा कि शायद “स्वयंभू विश्वगुरु” द्वारा राजीव जी को आधुनिक भारत का निर्माता लिखने से तिलमिला गए होंगे

3 comments
[…] […]
[…] […]
[…] […]