29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

दुष्कर्म केस में तहलका मैग्जीन के पूर्व संपादक तरूण तेजपाल बरी, गोवा अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्ली। देश के चर्चित पूर्व संपादक को दुष्कर्म मामले में आज गोवा अदालत ने राहत दे दी है। कोर्ट ने तेजपाल सिंह के सभी आरोपों से बरी कर दिया है। तेजपाल पर मैगजीन के एक कार्यक्रम के दौरान गोवा के एक फाइव स्टार होटल की लिफ्ट में युवती से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।

एडीशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट 27 अप्रैल को फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन जज क्षमा जोशी ने फैसला 12 मई तक स्थगित कर दिया था। 12 मई को फैसला 19 मई तक के लिए टाल दिया गया था। कोर्ट ने इससे पहले कहा था कि कोरोना महामारी के कारण स्टाफ की कमी है इसलिए यह फैसला टाला जा रहा है।

👉👉👉 महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित.

बंद कमरे में हुई सुनवाई
ये केस गोवा के मापुसा के सेशन कोर्ट में चल रहा था। एडिशनल जज क्षमा जोशी ने इस साढ़े सात साल पुराने केस में पिछले महीने फैसला सुरक्षित रखा था। तेजपाल के कहने पर केस की सुनवाई बंद कमरे में की गई। इस मामले में गोवा पुलिस का पक्ष स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर फ्रांसिस्को तवोरा ने रखा, वहीं वकील राजीव गोम्ज और आमिर खान ने कोर्ट में तेजपाल का केस लड़ा।

👉👉👉 शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मौत हुए व्यक्ति के परिवार को मिलेगी 1 लाख की अनुग्रह राशि.

2013 में तेजपाल के साथ काम करने वाली एक युवती ने उन पर गोवा के एक फाइव स्टार होटल की लिफ्ट में रेप का आरोप लगाया था। 30 नवंबर 2013 को तेजपाल को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए अपील भी की थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। मई 2014 से तेजपाल जमानत पर हैं।

Related posts

रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले चार आरोपी चढ़े एसटीएफ टीम के हत्थे, 6 इंजेक्शन, 5 मोबाइल सहित 6 लाख 50 हजार रुपये जप्त

MP SIDHI NEWS TEAM

गोवाः रेप आरोपी तरुण तेजपाल की सुनवाई टली, 21 मई को आ सकता है फैसला, कोर्ट में आगे बढ़ाई तारीख

MP SIDHI NEWS TEAM

वरमाला के बाद सात फेरों से पहले दुल्हन की अचानक हार्ट अटैक से मौत, साली के साथ हुई दूल्हे की शादी………

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!