24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

3 फरवरी तक चरम पर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, IIT का दावा

कानपुर स्थित इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) के शोधकर्ताओं ने भी इस संबंध में एक अध्‍ययन किया है. इसमें उन्‍होंने दावा किया है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ सकती है. उनका यह भी दावा है कि 3 फरवरी तक देश में यह चरम पर हो सकती है.

नई दिल्‍ली I दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण  के मामलों में लगातार तेजी आ रही है. ब्रिटेन  जैसे कुछ देशों में तो कोरोना के नए केस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इस बीच भारत में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के नए मामलों में इजाफा हो रहा है, जिससे चिंता की स्थित बनी हुई है. भारत में विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी अनुमान लगा रहे हैं. कानपुर स्थित इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने भी इस संबंध में एक अध्‍ययन किया है. इसमें उन्‍होंने दावा किया है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ सकती है. उनका यह भी दावा है कि 3 फरवरी तक देश में यह चरम पर हो सकती है.

आईआईटी के शोधकर्ताओं की टीम ने भारत में कोविड की तीसरी लहर के अनुमान की गणना गॉजियन मिक्‍सर मॉडल नामक स्‍टैटिसटिकल टूल के जरिये की है. ऑनलाइन प्रीप्रिंट सर्वर MedRxiv में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में कोरोना के जारी ट्रेंड को देखते हुए इस मॉडल के जरिये भारत में दिसंबर के मध्‍य से कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने की आशंका जताई गई है. साथ ही फरवरी की शुरुआत में यह चरम पर हो सकती है.

शोधकर्ताओं ने भारत में कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के डेटा और अन्‍य देशों में मौजूदा ओमिक्रॉन के मामलों की स्थिति की गणना करके भारत में संभावित तीसरी लहर का अनुमान लगाया है. इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में भी आईआईटी वैज्ञानिक की ओर से फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर आने का अनुमान लगाया गया था.

कोविड-19 के गणितीय अनुमान में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल ने दिसंबर की शुरुआत में कहा था कि ओमिक्रॉन के करण कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर फरवरी में चरम पर पहुंच सकती है, जब देश में प्रतिदिन एक लाख से डेढ़ लाख तक मामले सामने आने की संभावना है.

उन्‍होंने कहा था कि नए वेरिएंट के साथ हमारा मौजूदा अनुमान यह है कि देश में फरवरी तक तीसरी लहर आ सकती है लेकिन यह दूसरी लहर से हल्की होगी. अब तक हमने देखा है कि ओमीक्रोन से होने वाले संक्रमण की गंभीरता डेल्टा वेरिएंट की तरह नहीं है.

Related posts

ओपन बुक पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा! तय समय पर जमा होगी कॉपी, जानें नया शेड्यूल

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के कारण पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखा पत्र, सभी मीडियाकर्मियों को कोरोना वारियर्स का दर्जा देने की की माँग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!