25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

खड्डी जेई की लापरवाही से बिजली का तार टूटने से खेत में चर रहे 6 मवेशियों की मौत

सीधी।क्षेत्र में हर साल बिजली वितरण कंपनी लाखों रुपए की लागत से मेंटनेंस कार्य करती है। इसके बाद भी तार टूटने से कई दुधारू मवेशियों की करंट लगने तो मौत हो जाती है। गुरुवार को खड्डी चौकी खड्डी खुर्द गांव में बिजली का तार टूटने से छह मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरुवार शाम खेत में से गूजर रही एलटी केवी लाइन का तार अचानक टूट गया। तार गिरने से इसकी चपेट में आए छह मवेशियों की मौके पर करंट लगने से मौत गई। करंट लगने से जिन मवेशियों की मौत हुई उनमें 3 भैंस 1भैसा 1 बैल और 1 कुत्ता शामिल हैं।

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने बिजली कंपनी कार्यालय में इसकी शिकायत की। इसके बाद बिजली कंपनी ने लाइट बंद की। लोगों में बिजली कंपनी को लेकर काफी आक्रोश था। लोगों का कहना था कि बिजली कंपनी हर साल मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती करती है और जरा सी आंधी आने के बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर देती है।

बिजली कंपनी की तारों पर झूल रहीं जर्जर तारें कभी भी टूट कर गिर जाती हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है। गनीमत रही की जिस जगह पर तार टूटी वहां पर कोई बच्चो या व्यक्ति मौजूद नहीं थे नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 98 नए कोरोना संक्रमित मिले,राहत की खबर आज 204 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 4 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दुगुनी करनें के लिए खेती को दिया उद्योगों का दर्जा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुर्जर

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के लिए बसों का संचालन 7 मई तक स्थगित : परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!