29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर का इंजन अचानक हुआ था बंद

 देश के पहले चीफ और डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) की हेलीकॉप्टर दुर्घटना (helicopter crash) की उच्च स्तरीय जाँच आदेशित हो गई है, विस्तृत जाँच के बाद ही सामने आएगा कि हेलीकॉप्टर आखिर कैसे क्रेश हुआ लेकिन इस बीच एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये दुर्घटना से कुछ देर पहले का वीडियो बताया जा रहा है।

तमिलनाडु के कुन्नूर के जंगलों में CDS बिपिन रावत सहित 14 लोगों को ले जा रहा इंडियन एयरफोर्स का MI – 17 V5 हेलीकॉप्टर कल बुधवार को क्रेश हो गया था जिसमें जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 13 लोगों का निधन हो गया।  सेना के एक अधिकारी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद से देश में शोक की लहर है, दुर्घटना कैसे हुई ये सवाल सभी के जहन में है। तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं , इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ही।  दावा किया जा रहा है कि ये दुर्घटना से कुछ देर पहले का वीडियो है। इसमें आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर के इंजन के अचानक बंद हो जाने  की आवाज साफ़ सुनाई दे रही है।  सम्भावना जताई जा रही है कि यही दुर्घटना की वजह रही होगी।  हालाँकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

Related posts

BJP को बड़ा झटका, डिप्‍टी CM केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हारे

MP SIDHI NEWS TEAM

बीते दिन देश में कोरोना के 2,568 नए केस मिले, दिल्ली में 1,076 नए मामले

MP SIDHI NEWS TEAM

जेएनयू में दो गुटों के बीच झड़प में 6 घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!