29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

मोहल्ले वालों को गोलगप्पे खाना पड़ा महंगा,गोलगप्पे खिलाता रहा कोरोना संक्रमित ठेले वाला, एक ही वार्ड के 11 लोग हुए कोरोना संक्रमित

गोलगप्पे खाना भी कितना महंगा पड़ सकता है मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज में लोगों को तब पता चला कोरोना संक्रमित ठेले वाले के हाथों गोलगप्पे खाकर एक ही वार्ड 11 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव हो गए। वहीं, प्रशासन ने पूरे वार्ड को रेड जोन घोषित कर बाहरी लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग शुरू कर दी है। इसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

👉👉👉 ये भी पढ़ें लॉकडाउन का उल्लंघन कर आई बरात का पुलिस ने किया स्वागत, कराई मेंढक कूद,वीडियो वायरल.

बताया जा रहा है कि मऊगंज वार्ड संख्या 5 स्थित रामलीला मैदान के नजदीक एक युवक संकरी गली में चोरी छिपे गोल गप्पे का ठेला लगाता था। वह बीमार पड़ा तो उसने कारोना की जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके परिवार के लोग भी बीमार थे, लेकिन क्वारंटीन होने की जगह वह पानी पूरी बेचता रहा।

👉👉👉 ये भी पढ़ें शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मौत हुए व्यक्ति के परिवार को मिलेगी 1 लाख की अनुग्रह राशि.

इलाके के लोग पानी पूरी खाते रहे और संक्रमण बढ़ता गया। तीन दिन पहले एक वार्ड से 6 लोग कोरोना संक्रमित निकले तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। मौका मुआयना कर हिस्ट्री खंगाली गई तो ठेले का रहस्य सामने आया। फिर स्थानीय प्रशासन ने सख्ती दिखाई और ठेले वाले को होम आइसोलेट कर बाकी को क्वारंटीन कराया। इसके बाद और लोगों की जांच की गई तो फिर 11 पॉजिटिव सामने आए।

👉👉👉 ये भी पढ़ें अब घर बैठे खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच, 250 रुपए की किट,ICMR ने निर्देशों के साथ किट को दी मंज़ूरी.

एक ही वार्ड में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने की सूचना के बाद बुधवार की शाम कलेक्टर इलैया राजा टी पहुंचे। पूरे वार्ड को रेड जोन घोषित कर दिया। इसके बाद गुरुवार को मऊगंज के एएसपी विजय डाबर और एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा ने मोहल्ले की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से 5-6 गलियों में तारबंदी कर मार्ग को बंद कर दिया है। साथ ही मोहल्ले में आम लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अभी और संक्रमित मिलेंगे।

Related posts

इंदौर के नौलखा क्षेत्र में लगी भीषण आग,एक युवक की झुलसने से हुई मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM

हाईकोर्ट ने की ओबीसी आरक्षण मामले में आखिरी सुनवाई, सुनाया अंतिम आदेश..

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!