27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, दिग्विजय सिंह की तारीफ की

खरगोन में हुई हिंसा के बाद गरमाया प्रदेश का सियासी मौहाल पूरी तरह से अभी ठंडा नहीं हुआ है, भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमले करने से नहीं चूक रहे।  ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने भाजपा (BJP Madhya Pradesh) को खरी खरी सुनाई।

वरिठ कांग्रेस (MP Congress) नेता ने कहा कि मुझे भाजपा नेताओं की बुद्धि और संकीर्ण मानसिकता पर तरस आ रहा हैं।  उन्होंने दावा किया और कहा कि आप रिकॉर्ड में देख सकते हैं कि दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) के 10 साल के शासनकाल में प्रदेश में एक भी साम्प्रदायिक हिंसा नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि मप्र (MP News) में चुनावी मौसम शुरू हो गया है और उसी की परिकल्पना को लेकर ये लोग काम कर रहे हैं। अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक्टिव होता तो जो घटनाएं मध्य प्रदेश में हो रही हैं वो नहीं होती।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए नए नए काम कर रहे हैं , अब वे बुलडोजर मामा बन गए हैं, अरुण यादव ने कहा कि यदि प्रदेश की व्यवस्था ठीक होती तो बुलडोजर की नौबत ही नहीं आती।

Related posts

सितंबर में ओपन होंगे पहली से लगाकर आठवीं तक के स्कूल, लेकिन यह शर्तें भी

MP SIDHI NEWS TEAM

देह व्यापार को सुप्रीम कोर्ट ने माना वैध पेशा, आदेश- इन्हें परेशान न करे पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : 5 पॉजिटिव, 31 दिन में 504 नए केस, तीसरी लहर की आशंका, प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!