माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ब्लूप्रिंट और पैटर्न में बार-बार बदलाव के बाद जिले में ही कापियां जांचने का फैसला लिया है जिससे निकाय चुनाव का असर रिजल्ट पर ना पड़े, वही रिजल्ट समय पर भी घोषित किया जा सकेI
दो पालियों में होंगी परीक्षाएं-
इस बार 2 पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं जिसमें से 30 अप्रैल से 15 मई तक पहली पाली एवं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरी पाली में परीक्षाएं आयोजित होंगी, परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरफ से होगीI
विषय वार कॉपियों का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगा-
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कोरोना वायरस को लेकर के सत्र 2021- 2022 में देरी ना हो इसके लिए विषय वार कॉपियों का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। एक-एक विषय का रिजल्ट केंद्रों से बोर्ड को ऑनलाइन भेजा जाएगा जिससे विषय वार रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट में प्रदर्शित हो सकेंगे 1-1 विषय के रिजल्ट जारी करने के फायदे मंडल द्वारा बताए गए जहां छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा तो साथ ही साथ कम नंबर मिलने पर छात्र उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन में समय पर करा सकेंगे। के साथ ही मध्य प्रदेश बोर्ड ने विशिष्ट भाषा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है जिससे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को विशिष्ट विषय चयन करने की बाध्यता नहीं होगी।

