29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पेपर लीक होने के मामलें में मंत्री राजपूत का बयान- मुझे और परिवार को बदनाम कर रहा विपक्ष

मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजूपत ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट सागर में हुई परीक्षा के संबंध में मीडिया में जो भ्रांतिया फैलाई गई हैं, वह विपक्ष की साजिश का एक हिस्सा है। परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस से बहुत सारे विधायक और पूर्व मंत्री जिनके भी कालेज हैं, उनके यहां भी परीक्षाओं के सेंटर होंगे। वहां भी परीक्षाए चल रही हैं। उन्हें यह बात भलीभांति पता है कि उस परीक्षा सेंटर में जब किसी संस्थान को भवन और कम्प्यूटर किराए पर दिया जाता है तो उसमें भवन स्वामी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मेरे बेटे की ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई परीक्षा को लेकर भी भ्रांतियां फैलाई गई हैं। मध्यप्रदेश में बहुत सारे कालेज हैं जिसके कम्प्यूटर सेंटर किराए से दिए जाते हैं, जहां परीक्षा संपन्न होती है। हमारे कालेज में भी इसी तरह की बेंगलुरू की एक एजेंसी ने कालेज में कम्प्य़ूटर सेंटर किराए से लिया था, उस पर परीक्षा चल रही है, जो बहुत दिनों तक चलती है। इस परीक्षा का पूरा संचालन वह कंपनी करती है, जिसने इस परिषर को किराए पर लिया होता है। उस कंपनी के लोग ही सर्वर पर बैठते हैं और उन्हीं के लोगों का सुपरविजन परीक्षा के दौरान होता है। पार्दिशिता को दृष्टिगत रखते हुए कालेज के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा होता है, साथ ही दो शासकीय आब्जर्वर भी मौजूद होते हैं।

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद रहती है कि अगर कोई व्यक्ति परिवार का भी एक सेंकेंड के लिए भी वहां चला जाए तो उसे गेट पर रोक दिया जाता है। इतना ही नहीं, परीक्षा में शामिल होने आया कोई विधार्थी, निर्धारित समय से भी दो मिनट लेट हो जाए तो उसे परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं करने दिया जाता। इतनी व्यवस्था के बाद भी मीडिया के जरिए विपक्ष मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है जो एक घृणित कृत है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अंतर कलह से जूझ रहा विपक्ष अब इस तरह की घटिया राजनीति में उतर आया है, यह देखकर आश्चर्य हो रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4037 पॉजिटिव, इन जिलों की हालत गंभीर, एक्टिव केस 17000 के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता : करीब 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

भ्रष्टाचार का एक अनोखा मामला : शाम तक बनी सड़क सुबह में गायब हो गई, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!