24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

सीएम शिवराज बोले-मैं आपसे आह्वान कर रहा हूं कि 15 मई तक हम सबकुछ बंद करें,कड़ाई से जनता कर्फ्यू का पालन करें

भोपाल। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना को मारने का एक ही उपाय है संक्रमण की चेन तोड़ दो। इसलिए आज मैं आपसे आह्वान कर रहा हूं कि 15 मई तक हम सब कुछ बंद करें। कड़ाई से जनता कर्फ्यू का पालन करें।

मुख्‍यमंत्री शिवराज ने किल कोरोना-2 अभियान के संबंध में वीसी के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा की। उन्‍होंने अपने निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कोर ग्रुप के मंत्रीगण एवं अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं आने वाले दिनों में जनजीवन सामान्य हो जाये। इसलिये कुछ दिन हम कड़ाई कर लें।विवाह, शादी अभी न करें। विवाह कोरोना संक्रमण के सुपर स्प्रेडर हैं। अलग-अलग जिले अपनी परिस्थितियों पर विचार कर भीड़ को कम करने का प्रयास करें। मई में शादियां न हों ये फैसला लिया जाये ताकि संक्रमण से बचा जा सके। ऐसी परिस्थितियां हमें विवाह जैसे आयोजन की इजाजत नहीं देते हैं। मैं अपने सभी जनप्रतिनिधियों साथियों से आग्रह करता हूं कि मई में शादियां न हो, इसके लिए लोगों को प्रेरित करें।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं हर राजनीतिक पार्टी, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवियो से अनुरोध करता हूँ कि ये मिल के काम करने का समय है। राजनीतिक मतभेदों के लिये बहुत समय है। कभी भी लड़ लेंगे। लेकिन ये इस समय मानवता पर संकट है सभी को मिलकर काम करना होगा।मुख्‍यमंत्री ने कहा कि गांव गांव में छोटी-छोटी टीम बन जाये जो विकेंद्रित तरीके से काम करें। हम भोपाल में बैठकर संक्रमण नहीं रोक सकते। इसलिये सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं जिन गांवों में पॉजिटिव केस हों वहां मनरेगा के काम भी बंद कर दिये जायें। हम अनाज देंगे जरूरतमंदों को।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में कुछ निजी अस्पतालों में इलाज का अधिक पैसा लेने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे संकट के समय में जनता को लूटने वाले अस्पतालों को मैं नहीं छोड़ूंगा।

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने बताया कि पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत तक पहुंच गई थी अब 18 प्रतिशत के करीब आ गई है। रिकवरी अगर देखें तो ये 85.13 प्रतिशत हो गई है। हमने प्रदेश में सबसे पहले जनता कर्फयू लगाया। लड़ाई विकट है, लेकिन थोड़ा थामने में हम कामयाब हुए हैं। 21 अप्रैल तक मध्यप्रदेश देश में संक्रमित राज्यों के मामले 7वें नंबर पर था। आज आपके ही सहयोग से हम 14वें नंबर पर आ गये हैं। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ मैं सभी प्रदेशवासियों का सहयोग चाहता हूं। ये संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है अगर इसको हराना है तो समाज को साथ खड़ा रहना है।

Related posts

भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

तिरंगे से ऊंचा लहराया बीजेपी का झंडा, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला कहा कि बीजेपी हमेशा से खुद को देश से बड़ा मानती है, बीजेपी नेता बोले- इसमें कुछ गलत नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश माँ ने गेम की लत छुड़ाने के लिए रिचार्ज नहीं कराया तो बच्चे ने दुनिया ही छोड़ दी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!