22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कर्मचारी हितैषी निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का माना आभार

सीधी : आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म प्र के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल एवं प्रांतीय कमेटी के निर्णय अनुसार प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं प्रांतीय सचिव हरीश मिश्र ने विज्ञप्ति जारी कर आज प्रदेश के कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कोविड विशेष अनुकंपा नियुक्ति योजना और मुख्यमंत्री कोविड विशेष अनुग्रह योजना लागू करने का त्वरित निर्णय लिये लिए जाने को एक सराहनीय, साहसिक एवं कर्मचारी हितैषी कदम बताया है। इन योजनाओं के अंतर्गत किसी भी स्तर के कर्मचारियों की कोविड ड्यूटी के दौरान दिवंगत होने वाले कर्मचारियों के एक आश्रित को तत्काल उसी पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जायेगी और संबंधित के परिवार को 05 लाख रुपए की अनुग्रह राशि तत्काल दी जाएगी। इसमें खास बात यह है कि अनुकंपा नियुक्ति नियमित,गैर नियमित, आकस्मिकता निधि,तदर्थ, दैनिक वेतनभोगी,स्थाईकर्मी, संविदा, कलेक्टर रेट इत्यादि सभी प्रकार के कर्मचारियों हेतु लागू रहेगी। आशा कार्यकर्ताओं के लिए भी पृथक से नीति बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

👉👉👉 शिवराज सरकार का बड़ा फैसला,तेन्दूपत्ता संग्राहक होंगे संबल योजना में शामिल.


मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां ऐसी योजना लागू की गई है।कोरोना महामारी के इस भीषण दौर में भी कर्मचारी परिवारों की फ़िक्र करने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कर्मचारी हितैषी छवि एक बार पुनः प्रकट हुई है।

👉👉👉 बोकारो से आक्सीजन लेकर भोपाल आ रहा टैंकर पलटा,पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, कंटेनर सुरक्षित.


आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री भरत पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय तिवारी, प्रांतीय सचिव हरीश मिश्र, प्रांतीय संगठन मंत्री शिवकरण सिंह, सहसंगठन मंत्री नाथूलाल पटेल, जिला संयोजक डॉ राजेश पाण्डेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, संभागीय उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष सावित्री पाण्डेय, जिला प्रवक्ता संतोष पाण्डेय, सदस्यता प्रभारी कल्पना पाण्डेय, जिला उपाध्यक्षगण पी एन मिश्र, महेश प्रजापति, डाॅ राकेश सिंह,ब्लाक अध्यक्षगण सूर्यनारायण सिंह रामपुर नैकिन, विनय मिश्र मझौली,सुखधाम सिंह सीधी , संतोष प्रजापति जिला सचिव ,ध्रुवनारायण पटेल सिहावल ने मुख्यमंत्री के इस सामयिक कर्मचारी हितैषी बहुप्रतीक्षित निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

15 सितंबर से मध्य प्रदेश में खुलेंगे सभी कॉलेज, लेकिन पहला डोज लगवाना जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोचिंग संचालक ने नाबालिग से किया दुराचार, गर्भवती होने पर प्रायवेट अस्पताल में कराया गर्भपात

MP SIDHI NEWS TEAM

डेढ़ महीने से भूख हड़ताल पर बैठे सरपंच की हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!