29 C
Madhya Pradesh
June 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, टांगी से गर्दन पर किये कई वार

जबलपुर। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। गर्दन में हुए कई बार से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी टांगी के साथ कटंगी थाना पहुंचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत मे ंतो ले लिया लेकिन इस विभत्स घटना से वह भी दहल गई। आरोपी को लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन वहां का चारों ओर खून देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गये।

कटंगी पुलिस के मुताबिक घटना ग्राम बोरिया की है। गांव का उमेश उर्फ पिंकेश झारिया (28) अपनी पत्नी आरती झारिया (25) के चरित्र पर संदेह करता था। अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार दोपहर ढाई बजे के आसपास चरित्र संदेह पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। उमेश झारिया ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी आरती के गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या कर दी।

हत्या करके थाने पहुंचा आरोपी पति

आरोपी उमेश पत्नी आरती की हत्या के बाद उसी हालत में भागकर कटंगी थाना पहुंच गया। उसने पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को लेकर उसके गांव पहुंची। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो कमरे में उसकी पत्नी की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। चारों तरफ खून बिखरा था।

6 साल का बालक बाहर खेल रहा था

एएसपी शिवेश सिंह बघेल के मुताबिक आरती और उमेश की शादी सात साल पहले हुई थी। उमेश का पिता पनागर में रहता है। वह पीडब्ल्यूडी में कार्यरत है। बोरिया में उमेश उसकी पत्नी और 6 साल का इकलौता बेटा अंश ही रह रहे थे। वारदात के समय इकलौता बेटा अंश बाहर खेल रहा था। हत्या के बाद आरोपी ने घर को बाहर से बंद कर दिया था। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की।

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह जानकारी के अनुसार उमेश का विवाह आरती से 7 वर्ष पहले हुआ था। उसके एक बेटा है जो घटना के समय बाहर खेल रहा था। उमेंश को शंका थी कि आरती का किसी गैर मर्द से नाजायज सम्बंध हैं। इसी बात को लेकर दोनो में अक्सर विवाद हुआ करता था। आखिर चरित्र संदेह ने पत्नी की जान ले ली।

Related posts

कोरोना संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने में जनता कर्फ्यू अत्यंत कारगर सिद्ध होगा-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर को

MP SIDHI NEWS TEAM

तिरंगे से ऊंचा लहराया बीजेपी का झंडा, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला कहा कि बीजेपी हमेशा से खुद को देश से बड़ा मानती है, बीजेपी नेता बोले- इसमें कुछ गलत नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!