24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा जिले में 88 घंटे का टोटल लॉकडाउन,खरगोन जिले के अपर कलेक्टर ने लॉकडाउन को लेकर संशोधित आदेश जारी…

छिंदवाड़ा जिले के नगरी क्षेत्र में 88 घंटे के टोटल लॉक डाउन की घोषणा की गई है, 1 अप्रैल रात्रि 10 बजे से लॉकडाउन प्रभावी होगा। छिंदवाड़ा में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र में में 1 अप्रैल रात्रि 10 बजे से 5 अप्रैल सोमवार सुबह 6 बजे तक 88 घंटे का टोटल लॉकडाउन रहेगा। इसे लेकर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बैठक में निर्णय लिया है। इस दौरान लोगो के बाहर निकलने पर रोक रहेगी और बाजार भी बंद रहेंगे। लेकिन आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

खरगोन जिले में भी अपर कलेक्टर ने लॉकडाउन को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। खरगोन जिले के भी कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं, आदेश मुताबिक खरगोन बिस्टान, कसरावद, महेश्वर, मंडलेश्वर, करही, बड़वाह, सनावद और भीकनगांव में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

राज्य सरकार की सख्ती और संडे टोटल लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे है। दिनों दिन दूसरी लहर का असर तेज और घातक होता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते आंकड़े को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जताई है और कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान आवश्यक है, इसी के साथ उन्होने सभी जरूरी कदम उठाए जाने की बात भी कही है।

Related posts

इंदौर में पुलिस का भयावह रूप आया सामने, हिरासत में लिए युवक की थाने में जमकर पिटाई,टीआई लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

सिवनी के महिला अधिकारी से ट्रांसफर के लिए मंत्री के OSD के नाम पर 25 हजार की लूट

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर: नेशनल शूटर नमन पालीवाल की सड़क हादसे में मौत, महिला खिलाड़ी भी घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!