
कोरोना कहर के बीच जहाँ कोरोना मरीजों के लिए रामबाण कहे जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत मची हुई है वहीं विंध्य के लिए राहत भरी खबर ये है कि विन्ध्य में राज्य सरकार का स्टेट प्लेन आज गुरुवार की दोपहर विंध्य क्षेत्र के रीवा की चोरहटा हवाई पटटी पहुंचा जिससे 18 रेमडेसिविर इंजेक्शन के बॉक्स उतारे गए हैं जिसमे से 4 बॉक्स रीवा मेडिकल कॉलेज 4 बॉक्स शहडोल संभाग वह 10 बॉक्स संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाओं को दिए गए हैं। विन्ध्य को एक साथ 864 डोज मिलने से विंध्य क्षेत्र के कोरोना मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन जीवन दायिनी साबित होंगे I
एक बॉक्स में 48 इंजेक्शन, आठ लोगों का डोज–
सीएमएचओ डॉ एम एल गुप्ता ने बताया कि जो स्टेट प्लेन रीवा पहुंचा है वह रतलाम खंडवा जबलपुर और सागर के बाद रीवा की चोरहटा हवाई पटटी पहुंचा, यहां के बाद स्टेट प्लेन ग्वालियर के लिए रवाना किया गया है प्लेन से 18 बॉक्स उतारे गए हैं एक बॉक्स में 48 इंजेक्शन रहते हैं कुल मिलाकर 864 डोज आए हैं जो 144 मरीजों को लगेंगे, चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमित को 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन लगते है।
