28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला आक्सीजन टैंकरों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, पुलिस की पायलट गाड़ी अस्पतालों तक ऑक्सीजन के टैंकर पहुंचाएगी….

मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन के टैंकर समय पर अस्पतालों में पहुंच सकेंगे। इसके लिए शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार अब प्रदेश में ऑक्सीजन के टैंकर ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना रही है। अब इन्हीं ग्रीन कोरिडोर से समय पर ऑक्सीजन के टैंकर अस्पतालों तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए सरकार ने पुलिस को पूरी जिम्मेदारी दी है।

पुलिस की पायलट गाड़ी टैंकर के आगे चलेंगे और बिना किसी रूकावट के तेजी से गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। ग्रीन कॉरिडोर के रास्ते भर पुलिस के पॉइंट तैनात रहेंगे। ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस के दो जवान ऑक्सीडेंट टैंकर में भी तैनात रहेंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के अलावा जिन जिलों में ऑक्सीजन की पूर्ति की जानी है। वहां पर ऑक्सीजन को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे। पुलिस इसी ग्रीन कॉरिडोर से ऑक्सीजन के टैंकर को बिना रुकावट के तत्काल ले जा सकेगी। पुलिस की पायलट गाड़ी ऑक्सीजन टैंकर के सबसे आगे चलेगी। किसी ऑर्गन के लिए जिस तरीके से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाता है उसी तरीके से ऑक्सीजन के टैंकरों के लिए भी कोरिडोर बनाए जा रहे हैं।पुलिस पूरी तरह से यह सुनिश्चित करेगी कि बिना किसी भी रोक-टोक के तेज रफ्तार के साथ ऑक्सीजन टैंकर अस्पतालों में समय पर पहुंच सके।

Related posts

तेजी से बढ़े एक्टिव केस, मध्यप्रदेश में पॉजिटिविटी रेट से बढ़कर पहुंच गई है 1% के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने बीमार युवती से छेड़छाड़ की

MP SIDHI NEWS TEAM

मुनव्वर राणा की बढ़ीं मुश्किलें, गुना में एफआईआर दर्ज, तालिबान से की थी महर्षि वाल्मीकि की तुलना

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!