25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखा पत्र, सभी मीडियाकर्मियों को कोरोना वारियर्स का दर्जा देने की की माँग

देश में कोरोना की स्थिति बहुत ही भयावह बनी है। करोना कि इस भयावह दौर में एक और जहां देशभर में लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं,वहीं दूसरी तरफ कोरोना वॉरियर्स सभी के सुरक्षा के लिए खुद आगे आकर लड़ाई लड़ रहे हैं । इन कोरोना वॉरियर्स में से एक पत्रकार भी हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया गया है । अधिमान्य पत्रकारों की तरह ही समस्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन का दर्जा मिले इसके लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पत्र में लिखा है कि मीडिया के सभी साथी जिनमें मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार फील्ड में कार्य करने वाले अन्य संवाददाता, फोटोग्राफर और कैमरामैन भी इस महामारी में सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं,एवं जन सेवा का काम कर रहे हैं इसलिए मीडिया के सभी साथियों को कोरोना वॉरियर्स का दर्जा दिया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया में काम करने वाले सभी साथियों को कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के अंतर्गत को कोरोना वॉरियर्स घोषित किए जाने का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अनुरोध किया है।

Related posts

SDM को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस की मैराथन बैठक संपन्न,जीतने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट – ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे पर झूला: MP के सीहोर में आरोपी ने जेल में खुदकुशी की, 5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!