25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

शहडोल मेडिकल कॉलेज का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग

जयस के संस्थापक सदस्य डॉ अभय ओहरी ने शहडोल के मेडिकल कॉलेज का नाम सीडीएस के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है। जयेश यानि जय आदिवासी युवा शक्ति के संस्थापक सदस्य व संरक्षक और रतलाम के पूर्व टीबी अधिकारी डॉ अभय ओहरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने शहडोल में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का नाम भारतीय सेना के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय बिपिन रावत के नाम पर करने की मांग की है। पत्र में डॉक्टर ओहरी ने उल्लेख किया है कि स्वर्गीय बिपिन रावत जी का संबंध मध्यप्रदेश के शहडोल से रहा है और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका मध्य प्रदेश की बेटी होने के साथ-साथ शहडोल के सोहागपुर की रहने वाली थी। डॉक्टर ओहरी का कहना है कि यदि इस कॉलेज का नाम स्वर्गीय बिपिन रावत के नाम पर रखा जाता है तो यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उल्लेखनीय है कि स्व.बिपिन रावत की पत्नी स्व.मधुलिका रावत डिफेन्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं और वह मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की सोहागपुर रियासत की बेटी थीं। उनके पिता कुंवर मृगेंद्र सिंह सोहागपुर गढ़ी के इलाकेदार हुआ करते थे। वह कोतमा विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक भी रहे हैं।

Related posts

नगरीय निकाय चुनाव में अब प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचने का दावा

MP SIDHI NEWS TEAM

‘मन की बात’ को सफल बनाने के लिए, समृद्ध बनाने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए हर श्रोता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP SIDHI NEWS TEAM

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, पूर्व की बंदिशें रहेंगी जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!