29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा नगर मंडल सीधी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बांटे समोसे व मैंगो जूस

सीधी। कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण एक ओर जहां तमाम लॉकडाउन की स्थिति है, शहर में ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी व अन्य कर्मचारी जो दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं, उन्हें भाजपा नगर मंडल सीधी द्वारा सेवा सप्ताह के तीसरे दिन समोसे और मैंगो जूस का वितरित किया गया।

👉👉👉 पुलिस के सामने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का हंगामा,बाद में दिया माफीनामा, वीडियो हुआ वायरल.

ज्ञात हो की अक्षय तृतीया से भाजपा नगर मंडल सीधी द्वारा सेवा ही संगठन है कार्यक्रम की शुरुआत फल वितरण से की गई है। भाजपा नगर मंडल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत यह कार्यक्रम पूरे लॉकडाउन तक अनवरत चलाया जाएगा। जिसके तहत सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी, नगर पालिका के सफाई कर्मी, अन्य कर्मचारी, गरीब, मजदूर व बाहर से आये ऐसे लोग जो लॉकडाउन के कारण शहर में फंस गए हैं जिनका व्यापार ठप हो गया है उनकी मदद के लिए नगर मंडल सदैव तत्पर है।

👉👉👉 बलात्कार की अजीब घटना आई सामने, एक ही बिस्तर में पति व बच्चों के साथ सो रही महिला का बलात्कार.

आज सुबह से ही काफी बरसात हो रही थी इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वयं अपने घरों में समोसे बनाएं। सोशल डिस्टेंस एवं कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सीमित कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रतिदिन सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

👉👉👉 गांवों और आदिवासी क्षेत्रों के लिए सरकार ने नई कोविड गाइडलाइंस जारी की.

सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गुरूदत्त शरण शुक्ला, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल , नगर उपाध्यक्ष राम प्रसाद साहू रामू, नगर उपाध्यक्ष मयंक बत्रा, नगर मंत्री सत्यनारायण गुप्ता, नगर मंत्री शिव कुमार द्विवेदी, नगर मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, बलराम गुप्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस के युवा नेता संदीप उपाध्याय के सौजन्य से चिकित्सालय एवं मिश्रा नर्सिंग होम को दान की गई 100 नग भाप लेने की मशीन

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामलों में न्‍यायालय द्वारा सुनाई गई सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 22 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!