32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

चित्रकूट जेल में गैंगवार,मुख्तार अंसारी के करीबी मेराजुद्दीन सहित गैंगस्टर मुकीम काला, अंशु दीक्षित की मौत

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां जेल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग होने की सूचना आई। पता चला कि चित्रकूट जिला जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में गोलियां चली हैं। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला जेल में शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे दो कैदियों के बीच हुई गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई जिसमें दो कैदियों की मौत हो गई है। वही पुलिस के साथ राउंड फायरिंग में गोली चलाने वाले कैदी की भी मौत हो गई। इस गोलीकांड में तीन लोगों के मौत की खबर है। मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं और जांच चल रही है। उधर जेल में शूटआउट की खबर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।

👉👉👉 शिवराज सरकार का मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार.

पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार जेल में निरुद्ध अंशुल दीक्षित नामक बंदी को कहीं से कट्टा मिल गया। इसके बाद उसने यहां बंद मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली और मुकीम उर्फ काला पर गोली चला दी। हमले में दोनों की मौत हो गई। मुकीम काला पश्चिम यूपी का बड़ा बदमाश बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मुकीम काला वही अपराधी है, जिसने एनआईए के अफसर तंजील अहमद को दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया था। वहीं जवाबी कार्रवाई में अंशुल दीक्षित को पुलिस ने मार गिराया है। घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।जिसके बाद बंदी अंशु को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी की गई और अभियुक्त अंशु दीक्षित को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, बावजूद इसके उसके द्वारा लगातार पुलिस पर भी फायरिंग की जा रही थी जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई जिसमें अंशु दीक्षित मारा गया.डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं।

👉👉👉 नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी,मध्‍य प्रदेश में 90 मिलीलीटर की छोटी बोतल में मिलेगी देसी शराब, लाइसेंस फीस 5% से बढ़ाकर 10% की, 10 माह के लिए दिए जाएंगे ठेके.

चित्रकूट के डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और बंदी को नियंत्रित करने का बहुत प्रयास किया। लेकिन वह 5 अन्य बंदियों को भी मार देने की धमकी देता रहा। पुलिस के अनुसार उसकी आक्रामकता तथा जिद को देखते हुए पुलिस द्वारा कोई विकल्प ना देखते हुए फायरिंग की गई, जिसमें अंशु दीक्षित भी मारा गया। कुल 3 बंदी इस घटना में मरे हैं।


👉👉👉 स्थगित रहेंगी 12 वीं की परीक्षाएं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.

मुख्तार का करीबी था मेराजुद्दीन
पता चला है कि मारा गया मेराजुद्दीन बांदा जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी का करीबी था। 20 मार्च 2021 को वाराणसी जेल से चित्रकूट जेल उसका ट्रांसफर हुआ था। मुकीम काला 7 मई 2021 को चित्रकूट जेल आया था। वहीं अंशू दीक्षित 8 दिसंबर 2019 से चित्रकूट जेल में था।

👉👉👉 एमपी पुलिस को बिना बताए इनामी बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस को लोगो ने बंधक बनाया व खदेड़ा, बदमाश को छुड़ाया.

शार्प शूटर था अंशु दीक्षित
जिस बंदी ने इस घटना को अंजाम दिया है वह एक शार्प शूटर बताया जा रहा है जिसे यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर जिले से गोरखनाथ थाना क्षेत्र से 2014 में गिरफ्तार किया था। वही यह भी कहा जा रहा है कि उसने मुकीम काला को मारने के लिए सुपारी ली थी और उसे अंजाम देने के लिए उसने सेटिंग से चित्रकूट जेल में अपना ट्रांसफर करवाया था उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

वहीं मुकीम काला शामली का रहने वाला था, जिसके ऊपर करीब 65 मुकदमे दर्ज थे।

कारागार में तलाशी कराई जा रही है। जिलाधिकारी और एसपी मौके पर मौजूद हैं। घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। फिलहाल कारागार में शांति है तथा स्थिति नियंत्रण में है।

सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल महानिदेशक, कारागार से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने निर्देश दिया है कि अगले 6 घंटे में आयुक्त, चित्रकूट (डी.के. सिंह) पुलिस महानिरीक्षक, चित्रकूट (के. सत्यनारायन) और उप महानिरीक्षक, कारागार मुख्यालय (संजीव त्रिपाठी) की संयुक्त टीम इस घटना की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

Related posts

तो क्या ? भारत में बंद हो जाएंगी कल से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम की सर्विस ! सोशल मीडिया कंपनी ने कही बड़ी बात..

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

CBSE : 10वीं-12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, सैंपल पेपर-मार्किंग स्कीम जारी, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!