28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री के घर पर महिला मित्र ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो,अब सहन नहीं होता,महिला ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है

मृतक सोनिया भारद्वाज

कमलनाथ की सरकार में वन मंत्री रहे और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले में रविवार को उनकी महिला मित्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की पहचान सोनिया भारद्वाज के रूप में हुई है,वह 39 साल की थी। सोनिया भारद्वाज हरियाणा अंबाला की रहने वाली थी। वह करीब 25 दिनों से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री के बंगले पर रही थी।  पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है कि तुम गुस्से में बहुत तेज हो, अब सहन नहीं कर सकती। महिला ने घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार घटना के वक्त क्षेत्र में थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं खुद भी इस घटना से हैरान हूं।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार

शाहपुरा टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक शाहपुरा में मकान नं. 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी। महिला का पति संजीव अंबाला में रहता है। महिला का 20 साल का बेटा आर्यन है। बताया जाता है कि महिला 25 दिन से उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। वह पहले भी दो बार आ चुकी थी। पुलिस ने बताया, महिला बंगले पर बने ऑफिस में रुकती थी। सोनिया और सिंघार की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। बंगले पर नौकर गणेश अपनी पत्नी गायत्री के साथ रहता था। उसकी पत्नी ही बंगले की साफ-सफाई और महिला को खाना देने का काम करती थी।

👉👉👉 राहुल गांधी कहा- मुझे भी गिरफ्तार करो,मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?.

पुलिस ने बताया कि सोनिया शनिवार की रात्रि खाना खाने के बाद सो गई थी। रविवार को सुबह 11 बजे तक वह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोली। उसके बाद पूर्व मंत्री के नौकर और पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। फिर नौकर गणेश ने पूर्व मंत्री को सूचना दी। पूर्व मंत्री ने आवास पर अपने एक परिचित को भेजा। उन्होंने रोशनदान से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी।

👉👉👉 बलात्कार की अजीब घटना आई सामने, एक ही बिस्तर में पति व बच्चों के साथ सो रही महिला का बलात्कार.

बताया जा रहा है कि 39 वर्षीय सोनिया पहले भी इस बंगले में दो बार आकर रुक चुकी है। वहीं, घटना की खबर लगते ही पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भोपाल पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि मैं इस घटना से स्तब्ध हूं। वह मेरी बहुत अच्छी मित्र थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है, मैं हैरान हूं। पुलिस के अनुसार इस बंगले में पूर्व मंत्री का नौकर और उनकी पत्नी गायत्री रहती हैं।

👉👉👉 पुलिस के सामने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का हंगामा,बाद में दिया माफीनामा, वीडियो हुआ वायरल.

एएसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।एएसपी के मुताबिक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में बेटे आर्यन के बारे में लिखा है। साथ ही, उमर सिंघार का भी जिक्र है। उसमें लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। मामले में पूर्व मंत्री के भी बयान लिए जाएंगे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग भी जांची जाएगी। पुलिस ने बताया, सोनिया ने सुसाइड नोट में अपने बेटे का जिक्र करते हुए लिखा- मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाई। जान दे रही हूं। आई लव यू।

Related posts

आर्थिक रूप से कमजोर ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज का इलाज होगा फ्री इलाज-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अवैध शराब और कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक,अवैध शराब कारोबार में लगे व्यक्तियों के लिए कठोरतम दंड का प्रावधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर : नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा को मिली 20 साल की सजा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!