29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

ग्वालियर के लक्ष्मीगंज थोक सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 30 दुकाने जलकर हुई राख

शनिवार की रात ग्वालियर की लक्ष्मीगंज थोक सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। आग में 30 दुकानें जलकर राख हो गई हैं।घटना का पता उस समय लगा जब आग की लपटें मंडी से बाहर निकलने लगीं। आग लगते ही मंडी के आसपास रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। आग की खबर लगते ही दुकानदार भी मंडी पहुंच गए। मंडी समिति और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एक-एक कर पहुंचने लगीं और करीब सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ने बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है, जबकि कोरोना कर्फ्यू के कारण मंडी खाली थी। इसलिए कोई जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं दुकानदार अग्निकांड के पीछे मंडी समिति पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि मंडी समिति काफी समय से व्यापारियों को यहां से हटाना चाहता है।

फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव के मुताबिक करीब 25 से 30 दुकानों में आग लगी है। दुकानें लकड़ी के फट्टियों से बनी हुई थी, लकड़ी के काउंटर भी रखे हुए थे इसलिए आग ने जल्दी बड़ा रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किस्मत से इस समय कोरोना के चलते मंडी नहीं लग रही हैं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

व्यापारियों का आरोप

मंडी में व्यवसाय करने वालों का आरोप है कि आग साजिशन लगाई गई है। दुकानदारों ने मंडी समिति पर साजिश के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंडी समिति दुकानें खाली करने के लिए दबाव बना रही है। उसने 3 जून तक दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। इसलिए इस अग्निकांड की जांच की जा जानी चाहिए।

Related posts

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग का कॉलेज के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला,अप्रैल में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की परीक्षाएं अब होगी मई से प्रारंभ…..

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 2 डॉक्टर सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार…

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!