28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

पुलिस के सामने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का हंगामा,बाद में दिया माफीनामा, वीडियो हुआ वायरल

रीवा शहर के  कॉलेज चौराहे पर आज रविवार को दोपहर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया । कोरोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा महिला को रोककर गाड़ी के दस्तावेज व रिकॉर्ड मांगे गए साथ ही मास्क नहीं लगाने पर रोका गया, जो बात स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला को अच्छी नहीं लगी, और महिला ने चेकिंग में लगी पुलिस को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी । महिला का कहना था मास्क नहीं लगाया तो क्या हुआ मुंह पर कपड़े तो बांधे हूं ना।

👉👉👉 ग्वालियर के लक्ष्मीगंज थोक सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 30 दुकाने जलकर हुई राख.

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह पुलिस कॉलेज चौराहे पर निर्धारित प्वांइट पर चेकिंग कर रही थी। जहां हर आने-जाने वाले वाहनों से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा था। इसी बीच, बिना नंबर की स्कूटी से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुजर रही थी। पुलिसकर्मियाें ने उसे रोक लिया। पुलिस ने महिला से गाड़ी के दस्तावेज, आईकार्ड मांगा। महिला दस्तावेज नहीं दिखा पाई। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने की बात भी कही।

👉👉👉 बलात्कार की अजीब घटना आई सामने, एक ही बिस्तर में पति व बच्चों के साथ सो रही महिला का बलात्कार.

इस बीच पुलिस स्कूटी की छूने की कोशिश की, तो वह भड़क गई। इसके बाद उसने खुद की स्कूटी को पटक दिया। बीच-बचाव में ​स्वास्थ्य कार्यकर्ता और महिला आरक्षकों में झूमाझटकी भी हुई। इसी बीच, मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। महिला की करतूत को मोबाइल पर कैद कर लिया। महिला ने पुलिस वालों को बोला आप लोग चालान काट कर जेब में पैसे भरते हो काटो चलाना । उसने पुलिस वालों को बोला अब अभी ड्यूटी जाने के पहले कलेक्टर के पास चलो सीएमओ के पास चलो इसके बाद में ड्यूटी जाऊंगी।

स्कूटी में नंबर भी नहीं था,लिखा माफी नामा

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह पुलिस कॉलेज चौराहे पर निर्धारित प्वांइट पर चेकिंग कर रही थी। जहां हर आने-जाने वाले वाहनों से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा था। इसी बीच, बिना नंबर की स्कूटी से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुजर रही थी। पुलिसकर्मियाें ने उसे रोक लिया।बाद में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को गलती का अहसास हुआ। फिर जब पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी, तो माफी नामा लिख कर चली गई।

👉👉👉 गांवों और आदिवासी क्षेत्रों के लिए सरकार ने नई कोविड गाइडलाइंस जारी की.

Related posts

मानवता हुई शर्मसार, रीवा में आशा कार्यकर्ता से रेप, विरोध करने पर फोड़ा सर, बहन को भी नहीं छोड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य क्षेत्र के कददावर नेता व कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते विवेक तिवारी उर्फ बबला का लंबी बीमारी निधन हो गया…..

MP SIDHI NEWS TEAM

मोहल्ले वालों को गोलगप्पे खाना पड़ा महंगा,गोलगप्पे खिलाता रहा कोरोना संक्रमित ठेले वाला, एक ही वार्ड के 11 लोग हुए कोरोना संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!