27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

कोरोना के दूसरी लहर के कई लक्षण भी अलग, कोरोना बुखार में भी आया फर्क

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह जकड़ कर रखा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही है।कोरोना की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर के कई लक्षण भी अलग है। यही कारण है कि कई लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं और नजरअंदाज करने की वजह से स्थिति गंभीर हो रही है। AIIMS में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ विजय हुड्डा ने ट्विटर पर कोरोना के कुछ नए लक्षणों के बारे में जानकारी दी है जिसे पहचान कर समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

👉👉👉 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस को विश्व हिन्दू परिषद के जबलपुर शहर अध्यक्ष की तलाश,राज्य सभा सांसद तन्खा ने सीबीआई जाँच की माँग की.

ऐसे पहचाने कोरोना के नए लक्षण

बता दें कि यदि बुखार गला खराब होना जुकाम होना शरीर मांसपेशियों में दर्द और थकावट जैसे आम लक्षणों के अलावा इस लहर में कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा रहे हैं। कुछ मरीजों में दस्त पेट में दर्द बदन टूटना उल्टी आना स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं। डॉ. विजय हुड्डा का कहना है कि कोरोना की पहली लहर में बुखार 5 से 7 दिनों में ठीक हो जाती थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को 10 दिनों तक भी बुखार रहता है।

👉👉👉 संकटकाल में भी गरीबों का निवाला हजम कर गए समिति प्रबंधक व सेल्समैन.

बता दें कि डॉक्टर हुड्डा का कहना है कि आप जानकर हैरान होंगे कि कई बार आंखों का लाल होना भी, कोरोना का लक्षण हो सकता है।आमतौर पर लोग इसे इंफेक्शन या कंजेक्टिवाइटिस मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह कंजेक्टिवाइटिस कोरोना की वजह से भी हो सकता है। वही डॉक्टर हुड्डा कहते हैं कि इस समय डॉक्टर को भी हर तरह के लक्षण को कोरोना लक्षण मानकर चलना चाहिए,और मरीजों को तुरंत कोरोना का टेस्ट कराने का सुझाव देना चाहिए। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज शुरू कर देना चाहिए।

👉👉👉 कोरोना काल में जमीनी विवादों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें.

वही नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अगर केवल सिर दर्द और बदन दर्द हो रहा है तो यह भी कोरोना के लक्षण हो सकता है ।कोरोना के कुछ आम लक्षण भी है जो जानकारी के अभाव में बहुत जल्द गंभीर हो जाते हैं इसलिए ऐसे किसी भी लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें।

सुगंध का ना आना स्वाद बिगड़ जाना

कोरोना का सबसे अजीब लक्षण स्वाद और सुगंध का चला जाना है ।मेडिकल भाषा में इसे एनोसमिया कहते हैं ।कुछ लोगों को यह बुखार आने से पहले महसूस होता है जबकि कुछ लोगों को सिर्फ यही लक्षण महसूस हो सकता है। जिन लोगों को सिर्फ स्वाद और सुगंध जाने की परेशानी होती है उन्हें ठीक होने में 6 से 7 सप्ताह का समय लग सकता है।

👉👉👉 संकटकाल में भी गरीबों का निवाला हजम कर गए समिति प्रबंधक व सेल्समैन.

गले में खराश

गले में खुजली और खराश महसूस होना गले में सूजन होने का संकेत हो सकता है ।हालांकि कोरोना के मरीजों में यह सबसे आम लक्षण है ।दुनिया भर में लगभग 52 फ़ीसद लोगों को कोरोना के लक्षण में गले में खराश महसूस होती है। कुछ लोगों को गले में हल्की जलन महसूस होती है जो खाना पानी निगलने के साथ और बढ़ जाता है।

बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान

नई लहर में कोरोना के मरीजों को बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस हो रही है। यह कोरोना का शुरुआती संकेत हो सकता है। इसे आम वायरल इंफेक्शन समझने की गलती बिल्कुल ना करें।

👉👉👉 आजम खान की हालत नाजुक: सपा सांसद को मेदांता के ICU में शिफ्ट किया गया; डॉक्टर्स बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा.

ठंड लगने के साथ बुखार

बहुत ज्यादा ठंड लगने के साथ बुखार आने का मतलब हो सकता है कि आप वायरस के संपर्क में आ चुके हैं। कोरोना का यह लक्षण पहले लहर में भी था और यह इस लहर में भी देखा जा रहा है। इसके अलावा मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द भी एक आम लक्षण है।

Related posts

गंगा नदी पर उतराए शवों से मचा हड़कंप, गाजीपुर पहुंची बक्सर जिला प्रशासन की टीम

MP SIDHI NEWS TEAM

भारत ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा है,भारत सरकार को इस अक्षमता और शालीनता के लिए धन्यवाद-राहुल गांधी

MP SIDHI NEWS TEAM

बंगाल में मतदान के दौरान चार लोगों की गोली लगने से मौत, CRPF ने किया फायरिंग से इनकार

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

सीधी पुलिस का सराहनीय पहल, जारी किया हेल्पलाइन नंबर - MP Sidhi News May 11, 2021 at 11:19 am

[…] 👉👉👉 कोरोना के दूसरी लहर के कई लक्षण भी अलग, …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!