24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

निजी अस्पताल द्वारा मानवता की सारी हदें पार : पहले आधी रात को मृतिका का शव फेंका बाहर फिर माँग बिल का 1 लाख रुपये

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में निजी अस्पताल सिद्धिविनायक की एंबुलेंस चिकित्सालय ने मानवीयता की हद ही पार कर दी ।जहां पहले कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद उसके शव को तीन छोटे-छोटे बच्चों के पास उसके घर पर फिकवा दिया गया था। बाद में उसी मृतिका के परिजनों से इलाज का बकाया 1 लाख रुपए मांगा है । मृतक महिला के परिजन की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि परिजनों को यह नहीं समझ आ रहा कि वह इस विपदा की घड़ी में निजी चिकित्सालय की यह मांग पूरी कैसे करें।

👉👉👉 भोपाल में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, हमीदिया हॉस्पिटल की 6वीं मंजिल से कूदा.

बता दें कि मृतिका नीलू चौहान को कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। जिसको शहर के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई इतना ही नहीं मृतिका के परिजनों का यह भी कहना है कि जब उन्होंने महिला को वहां भर्ती कराया था तब उसके पास मोबाइल था। लेकिन अब उसके शव को घर के बाहर छुड़वाया गया तब उसका मोबाइल नहीं दिया गया। बाद में पूछने पर भी उन्होंने मोबाइल होने की बात से इंकार कर दिया।

👉👉👉 कोरोना के दूसरी लहर के कई लक्षण भी अलग, कोरोना बुखार में भी आया फर्क.

बताते चलें कि कुल मिलाकर कोरोना पीड़ित के शव को छोटे-छोटे बच्चों के पास आधी रात में छोड़कर अमानवीयता का परिचय दिया और अब इस गरीब परिवार से 1 दिन के इलाज के बदले 1 लाख रुपए की मांग कर भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है।

👉👉👉 आजम खान की हालत नाजुक: सपा सांसद को मेदांता के ICU में शिफ्ट किया गया; डॉक्टर्स बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा.

वही इस मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि हमने तत्काल हीं उक्त निजी चिकित्सालय को कारण बताओ नोटिस दिया था, जिसका जवाब तो आ गया है लेकिन अभी उनके द्वारा देखा नहीं गया। जवाब के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी साथ ही उनका यह भी कहना है कि रुपए की मांग संबंधी बात को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

Related posts

देवास में सैक्स रैकेट पकड़ाया : होटल मेपल्स ब्लू पर देर रात छापा,दिल्ली की 6 लड़किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

नवविवाहिता के शव ने खुद उगला उसकी मौत का राज

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बिकवा रहे थे अवैध शराब, 4.80 लाख रुपय अवैध शराब के साथ 7.51 लाख रुपय नगद व एक जीप बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!