24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशराजनीति

जाने वाले जाते रहते हैं… जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जाने वाले जाते हैं, हम उन्हें रोक नहीं सकते। खड़गे ने कहा कि यह उनका (जितिन) का फैसला था, उनका यहां (कांग्रेस पार्टी) भविष्य भी था। हालांकि, उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

खबर यह भी है👉👉👉 क्या मध्यप्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं ?: मध्य प्रदेश में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच कैबिनेट बैठक में टकराव

वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, जिन्होंने मार्च-अप्रैल बंगाल चुनावों के दौरान जितिन प्रसाद के साथ मिलकर काम किया, ने कहा कि वह जितिन को एक अच्छे इंसान के रूप में जानते हैं। वह हमारी पार्टी के लिए एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा थे। वह हरियाली के लिए भाजपा में शामिल हुए होंगे।

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जितिन प्रसाद ने आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

खबर यह भी है👉👉👉 कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील : विचलित होकर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न करें इससे भाजपा को मौका मिलेगा और कांग्रेस का नुकसान होगा-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

जितिन का जाना कांग्रेस के लिए झटका: कुलदीप बिश्नोई
जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि यह पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी पार्टी को राज्यों में जीत हासिल करने के लिए जन नेताओं की पहचान कर उन्हें मजबूती प्रदान करनी चाहिए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया, ”पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब जितिन प्रसाद। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि हम उन नेताओं को खो रहे हैं जिन्होंने पार्टी को को काफी कुछ दिया और आगे भी दे सकते थे।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा, ”इससे मैं सहमत हूं कि उन्हें कांग्रेस को, खासकर इस मुश्किल समय में नहीं छोड़ना चाहिए था। परंतु कांग्रेस को जन नेताओं की पहचान करके उन्हें मजबूत करना चाहिए ताकि राज्यों में फिर से जीत हासिल की जा सके।” 

खबर यह भी है👉👉👉 सिंधिया के बाद जितिन भी हुए भाजपाई, नाराज चल रहे पायलट को रोकना अब कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

जितिन प्रसाद की बीजेपी में एंट्री के साथ ही कांग्रेस से उनके परिवार के रिश्तों का इतिहास एक बार फिर दोहराया गया है। जितिन के पिता जितेंद्र प्रसाद वर्ष 2000 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में बगावत करते हुए सोनिया गांधी के खिलाफ उतरे थे। अब 21 साल बाद उनके बेटे ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है।

सिंधिया की तरह प्रसाद भी राहुल गांधी के थे करीबी
जितिन प्रसाद 2004 में पहली बाार सांसद बने। 2008 में वह मनमोहन सिंह सरकार में इस्पात राज्यमंत्री बने। 2009 में वह धौरहरा सीट से फिर सांसद बने। यूपीए-2 में उन्हें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) का राज्यमंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए यूपीएससी में अवसरों की संख्या बढ़वाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।

Related posts

लालू यादव से मुलाकात के बाद चिराग से मिले राजद नेता श्याम रजक

MP SIDHI NEWS TEAM

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, पूर्व की बंदिशें रहेंगी जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

इस समय भारत में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? जारी हुई चेतावनी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!