
उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की हालत नाजुक है। रविवार को ही उन्हें सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आजम खान लखनऊ की सीतापुर जेल में बंद थे. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को ही उन्हें भर्ती किया गया था. सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
वहीं, आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर बताई जा रही है। मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार रात 9 बजे आजम खान और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों कोरोना संक्रमित थे. लेकिन सोमवार को आजम खान की तबीयत बिगड़ने लगी। उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें हर मिनट 10 लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर है। दोनों का ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
👉👉👉 भोपाल में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, हमीदिया हॉस्पिटल की 6वीं मंजिल से कूदा.
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला पिछले 14 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे। दोनों 1 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अभी तक उनका जेल में इलाज चल रहा था, लेकिन ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद रविवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आजम के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला को भी मेदांता में ही भर्ती कराया गया है।

1 comment
[…] […]