28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सीधी पुलिस का सराहनीय पहल, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रही है। वर्तमान समय में कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर है, जिससे अपना जिला भी अछूता नही है। प्रत्येक दिन जिले में भी काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं जिसको नियंत्रित करने हेतु 17 मई तक जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन कराना भी पुलिस का प्रथम दायित्व है। जिसको सीधी पुलिस प्राथमिकता के तौर पर निभा रही है ।

👉👉👉 कोरोना के दूसरी लहर के कई लक्षण भी अलग, कोरोना बुखार में भी आया फर्क.

आप जनता के परेशानी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा आपातकालीन स्थिति हेतु हेल्पलाईन नंबर 7587636510 जारी किया जा रहा जिसके माध्यम से जिले के वे व्यक्ति जो आपात स्थिति में हैं जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, मेडिकल की समस्या या अन्य कोई कोविड़ से संबंधित समस्या है वो पुलिस कोविड कंट्रोल रूम में काल कर समस्या को बता सकते हैं जिसको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जावेगा।

👉👉👉 आजम खान की हालत नाजुक: सपा सांसद को मेदांता के ICU में शिफ्ट किया गया; डॉक्टर्स बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा.

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के द्वारा जिले के आम जनमानस से अपील की गई है कि सीधी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, लॉकडाउन का पालन करें। अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले व घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सामाजिक दूरी बनाकर रखें एवं समय-समय पर हाथो को धोते रहे, सेनेटाईज करते रहे जिससे आप स्वयं के साथ- साथ अपने परिवार को भी इस वैश्विक महामारी से बचा सकते हैं और आपका जिला कोरोना मुक्त हो सकता है।

Related posts

कमलनाथ ने गरीब कल्याण की योजनाएं बंद की, हमने गरीबों को बनाया आत्मनिर्भर – शरदेन्दु

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले में संपूर्ण लॉकडाउन सम्बंधित संशोधित आदेश हुआ जारी,पेट्रोल पम्प पर केवल उन्हे ही पेट्रोल देने की अनुमति होगी, जिन्हे लॉकडाउन अवधि में छूट प्रदान की गई है..

MP SIDHI NEWS TEAM

ना मास्क ना सोशल डिस्टेंसिग,प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते लगती है भुइमाड में साप्ताहिक बाजार……

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!