18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश को मिलेंगे 29 IAS और IPS

साल 2021 जाते जाते कुछ अधिकारियों को बड़ी ख़ुशी दे सकता है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश को इस साल 29 IAS और IPS अधिकारी मिल जायेंगे। इसके लिए 20 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति (DPC) की बैठक प्रस्तावित है।  भोपाल में प्रस्तावित इस बैठक की अध्यक्षता UPSC के चेयरमैन प्रदीप जोशी करेंगे। बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को अवार्ड मिलेगा यानि प्रमोशन होगा।

जानकारी के अनुसार गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने कैरब दो महीने पहले UPSC को प्रस्ताव भेजा था।  इस प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद ही भोपाल में 20 दिसंबर को बैठक प्रस्तावित की गई है।  इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को IAS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को IPS अवार्ड किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बनाये जाने के लिए 18 पदों के लिए 54 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा , ये अधिकारी 1994 से 2000 वर्ष बैच के हैं। वरिष्ठ के आधार पर सुधीर कोचर, रानी बाटड, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, जयेंद्र कुमार विजयवत, डा.अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे नाम सूची में फाइनल माने जा रहे हैं।

उधर राज्य पुलिस सेवा से IPS बनाये जाने के लिए 11 पदों पर पदोन्नति होना है। इसके लिए 1995-96 बैच के अधिकारी प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पवार, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा और संजीव कुमार कंचन  अंतिम सूची में शामिल बताये जा रहे हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे पहले IAS संवर्ग के लिए बैठक होगी इसमें मुख्य सचिन इक़बाल सिंह बैस, सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव (कार्मिक) दीप्ती गौड़ मुखर्जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।  वहीं 3 बजे से IPS संवर्ग के लिए बैठक होगी इसमें मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैस के अलावा गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा और DGP विवेक जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Related posts

मानसिक तनाव में आकर 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में पिछले 24 घंटे मेंसांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत 8062 पॉजिटिव

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश ने वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोडा, उज्जैन नंबर 1

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!