29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

संकटकाल में भी गरीबों का निवाला हजम कर गए समिति प्रबंधक व सेल्समैन

रीवा : फरवरी व मार्च माह की खाद्यान का समिति प्रबंधक व सेल्समैन ने मिलकर बंदरबांट कर लिया और हितग्राहियों को उसका वितरण ही नहीं किया गया। खाद्य विभाग ने इस पूरे मामले की जांच कराई और शिकायत सही मिलने पर जांच प्रतिवेदन थाने को सौंपा जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कलेक्टर से की थी लोगों ने शिकायत
नईगढ़ी थाने के सेवा सहकारी समिति बन्नई अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान मुरली में समिति प्रबंधक रामसुमिरन साकेत व सेल्समैन राजकुमार पाठक ने यह पूरा फर्जीवाड़ा किया था। उचित मूल्य की दुकान से हितग्राहियों को खाद्यान्न व केरोसिन का वितरण नहीं किया गया था। इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर से की जिस पर कलक्टर ने खाद्य विभाग को जांच सौंपी। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल ने जब पूरे मामले की जांच की तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

👉👉👉 कोरोना काल में जमीनी विवादों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें.

भौतिक सत्यापन में सामने आइ्र हकीकत
दुकान के भौतिक सत्यापन व पीओएस मशीन में दर्ज शेष स्टाफ का पोर्टल से मिलान कराया गया को 153.53 क्विंटल गेहूं, 29.83 क्विंटल चावल, 2.13 क्विंटल नमक व 62 किलो शक्कर स्टॉक में कम पाया गया जिसकी कीमत 4 लाख 22 हजार रुपए थी। फरवरी व मार्च माह का खाद्यान्न शासन द्वारा वितरित नहीं किया गया था। सरपंच ने समिति प्रबंधक से इसकी शिकायत की थी लेकिन खाद्यान्न हितग्राहियों को नहीं दिया गया जिसके बाद जिला कलेक्टर से शिकायत की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर नईगढ़ी पुलिस ने समिति प्रबंधक राम सुमिरन साकेत व सेल्समैन राजकुमार पाठक के खिलाफ खयानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है।

👉👉👉 आजम खान की हालत नाजुक: सपा सांसद को मेदांता के ICU में शिफ्ट किया गया; डॉक्टर्स बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा.

स्टॉक में ज्यादा मिला केरोसीन, हितग्राहियों को नही किया वितरण
निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य की दुकान में केरोसीन स्टॉक में अधिक पाया गया। करीब 240 लीटर केरोसीन ज्यादा मिला है। सेल्समैन ने हितग्राहियों से पीओएस मशीन में फर्जी वितरण दिखा कर हितग्राहियों को केरोसिन नहीं दिया। केरोसिन को दुकान में रखकर समिति प्रबंधक व सेल्समैन खुर्दबुर्द करने की तैयारी में थे। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने हितग्राहियों से भी जब केरोसिन मिलने की जानकारी ली तो उन्होंने वितरण नहीं होने की बात बताई।

Related posts

लॉकडाउन में सब्जी की दुकान हटवाने गई पुलिस पर फूटा आक्रोश, महिलाओं ने किया पथराव, भागे अधिकारी वीडियो हुआ वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाला आरोपी जे.के. अस्पताल का कंपाउंडर चढ़ा पुलिस के हत्थे,सहयोगी महिला फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

एनसीएल के अमलोरी प्रोजेक्ट में सीबीआई का छापा मचा हड़कंप…….

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

कोरोना के दूसरी लहर के कई लक्षण भी अलग, कोरोना बुखार में भी आया फर्क - MP Sidhi News May 10, 2021 at 10:29 pm

[…] 👉👉👉 संकटकाल में भी गरीबों का निवाला हजम कर…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!