27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यमौसम

17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश मौसम  (MP Weather) में ठंड (cold) का असर दिखने लगा है। दरअसल शीत लहर का हल्का हल्का प्रभाव प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (MP Weather department) द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हवा का रुख बदलने से अधिक ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। आज 16 दिसंबर, 2021 तापमान (temperature) में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं 17 दिसंबर से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी।

खबर ये भी👉👉 कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव,जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

दरअसल कल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है और इसमें अब लगातार कमी देखी जाएगी। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।हालांकि न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गयाh

जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य जबकि भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग में सामान्य से काफी अधिक Temperatureरिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस खजुराहो और सिवनी में दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने ग्वालियर, चंबल संभाग के जिला छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और रीवा जिले में हल्की और मध्यम कोहरे की संभावना जताई है।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 18 और 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने की संभावना है। दरअसल मौसम वैज्ञानिक ने मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है। उसके मुताबिक 16 दिसंबर से फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय जहां कोहरे छाए रहेंगे। वहीं शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट से शीत लहर चलेगी।

इधर देश के अन्य हिस्सों कि बात करे तो अगले दो दिनों में विशेषकर उत्तर भारत में पारा गिरने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में 18 से 20 दिसंबर के बीच कम तापमान रहेगा।

आईएमडी ने उल्लेख किया है कि पंजाब में 20 दिसंबर तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में 18 से 20 दिसंबर, 2021 तक अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना है। पंजाब में आज (16 दिसंबर) और कल भी घना कोहरा रहेगा। पूर्वोत्तर में भी, 16 और 17 दिसंबर की सुबह के समय असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

Related posts

10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने दी बड़ी राहत, प्रायोगिक परीक्षाएं अगले आदेश तक टालीं

MP SIDHI NEWS TEAM

खेती को लाभ का धंधा बनाने की तैयारी में सरकार, जल्द ही लाने जा रही है मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक

MP SIDHI NEWS TEAM

भोपाल में जरा सी चूक ने ली एक जान, दो गंभीर घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक मान्यताओं और विरासत का दर्जा देना निश्चित ही पूरे देश के लिए गौरव का क् December 16, 2021 at 10:00 pm

[…] खबर ये भी👉👉 17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान … […]

Reply
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव; मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई होगी, चुनाव को लेकर ज December 16, 2021 at 10:07 pm

[…] यह भी पढ़ें… 17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान … […]

Reply
वहशी पिता सोती हुई बेटी की इज्जत को तार-तार किया, लोक लाज के डर से खाया जहर - MP Sidhi News December 16, 2021 at 10:16 pm

[…] 17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान … […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!