29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर में गुजरात से आई नकली रेमडेसिविर की हो रही कालाबाजारी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की घटनाएं सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुजरात से आए आए नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है. पुलिस ने इस मामले से जुड़े 2 आरोपियों को देर रात विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालाबाजारी के तार अब गुजरात के मोरबी से जुड़ गए हैं. यहीं की एक फैक्टरी से नकली इंजेक्शन की खेप इंदौर पहुंचाई जा रही थी. पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों को देर रात विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े- इंदौर पुलिस की कालाबाजारी करने वालों के ऊपर बड़ी कार्यवाही : पुलिस ने कांग्रेस नेता को कालाबाजारी करते हुए किया गिरफ्तार, कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित.

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित कोरोना संक्रमित परिवार वालों के साथ संपर्क करके कम से कम 35 से 40 हजार रुपए में एक इंजेक्शन बेच देता था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि विजय नगर क्षेत्र से अब तक चार मामलों में 11 आरोपियों को कालाबाजारी के अपराध में गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 14 इंजेक्शन और 5 फेवी फ्लू बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही लसुड़िया और कनाड़िया पुलिस ने भी आधा दर्जन मामलों में 8 से ज्यादा इंजेक्शन बरामद किए हैं.

पुलिस ने मुखबिर के आधार पर 2 को किया गिरफ्तार

इंदौर के पूर्वी एसपी आशुतोष बागरी ने बताया है कि पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शन 35 से 40 हजार रुपए में सोशल मीडिया के जरिए बेचे जा रहे हैं. पुलिस ने गुरुवार देर रात को 2 व्यक्ति रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में सप्लाई करने मेदांता, भंडारी और अपोलो हॉस्पिटल के आसपास आ रहे हैं. जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो दो लोग एक्टिवा के साथ खड़े नजर आए. पुलिस ने उनको रोका और रात में बाहर घूमने की वजह पूछी तो वो जवाब नही दे पाए.

यह भी पढ़े- लॉकडाउन में नमाज के लिए जमा हुए 200 से ज्यादा लोग,सबके खिलाफ मामला दर्ज.

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पैंट की जेब खंगाली तो 2 रेमडेसिवर इंजेक्शन इनके पास से मिले. पुलिस की आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम आनंद झा (27) मानवता नगर कनाड़िया इंदौर बताया. उसने बताया है कि वह एसएनजी अस्पताल मे हाउस कीपिंग का काम करता है. वहीं दूसरा शख्स महेश चौहान (41) नर्मदा कॉवोनी जबलपुर बताया है. उसने बताया कि वह अस्पताल में हेरा फेरी करके ऊंचे दामों में ग्राहकों को इंजेक्शन बेचा करता था. पुलिस ने इनके पास से 4 रेमडेसिविर, 2 मोबाइल और दोपहिया वाहन बरामद किया है.

आरोपियों के गुजरात से जुड़े हैं तार

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने कई लोगों को 35 से 40 हजार रुपए में इंजेक्शन बेचे हैं. उन्होंने बताया कि ये इंजेक्शन धीरज और दिनेश को प्रवीण और असीम भाले उपलब्ध करवा रहे थे. एसपी बागरी ने बताया है कि रीवा का रहने वाला सुनील मिश्रा गुजरात के मोरबी स्थित इंजेक्शन की नकली फैक्ट्री से माल लाकर इन्हें देता था।.गुजरात पुलिस ने सुनील मिश्रा को हिरासत में ले लिया है. बागरी ने बताया कि विजय नगर पुलिस ने अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा लसुड़िया ने 5 आरोपियों को पकड़ा है और कनाड़िया पुलिस ने भी ऐसे मामले पकड़े हैं. वहीं सभी आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

तिरंगे से ऊंचा लहराया बीजेपी का झंडा, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला कहा कि बीजेपी हमेशा से खुद को देश से बड़ा मानती है, बीजेपी नेता बोले- इसमें कुछ गलत नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में कोरोना का महाविस्फोट, इंदौर-भोपाल में हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!