25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
अजब गजबमेरा विंध्य

दुल्हन ने पहले पति से कार रूकवाई, फिर प्रेमी के साथ बाइक पर हुई फरार

सतना । मध्यप्रदेश में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है जहां पर दुल्हन अपने ससुराल जाने की बजाय प्रेमी के साथ भाग गई।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिरगांव से विदा हो कर ससुराल जा रही दुल्हन बीच रास्ते में ही अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई। दुल्हन के भाई ने सिविल लाइन थाना पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीआई अर्चना द्विवेदी स्वयं जांच पड़ताल में जुट गई थी और देर रात पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

वहशी पिता सोती हुई बेटी की इज्जत को तार-तार किया, लोक लाज के डर से खाया जहर

कार से रवाना हुए थे दूल्हा दुल्हन

अहिरगांव में कुशवाहा परिवार में यूपी के पिथौराबाद से बारात आई थी। रात भर चली शादी की रस्मों के बाद मंगलवार को विदाई हुई। दूल्हा अपनी नव विवाहिता पत्नी को लेकर कार से पिथौराबाद रवाना हुआ। लेकिन रास्ते में ही एक बाइक सवार को देख कर दुल्हन ने कार रुकवा ली।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव; मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई होगी, चुनाव को लेकर जानिए क्या हुआ आज दिन भर

पति ने भी यही समझा कि बाइक लेकर खड़ा लड़का दुल्हन के परिवार का होगा। दुल्हन कार से उतरकर सीधे बाइक पर जा बैठी। बाइक पहले से ही स्टार्ट खड़ी थी लिहाजा दुल्हन अपने प्रेमी के साथ देखते ही देखते फरार हो गई। दूल्हा और कार चालक कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों ने फासला बना लिया। पति ने पीछा भी किया लेकिन दुल्हन हाथ नहीं आई।

दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक मान्यताओं और विरासत का दर्जा देना निश्चित ही पूरे देश के लिए गौरव का क्षण-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था

कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव,जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

दुल्हन को ले जाने वाला युवक अशोक यादव है। अहिरगांव में ही उसके पिता का दूध डेयरी का काम है। युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन इसी बीच शादी हो गई। वह विदा हो कर अपनी ससुराल यूपी पहुंचे उससे पहले ही दोनों रफूचक्कर हो गए। जिन्हें पुलिस ने देर रात पकड़ लिया।

Related posts

7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10%,सीधी जिले में 7 दिनों में औसत पॉजिटिविटी 27% मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विशेष ध्यान देनें का दिया निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

आवासीय कॉलोनी बसाने की योजना निरस्त:जिला अस्पताल बिलौंजी के सामने अब बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कहर : 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक बढ़ा शहडोल में कोरोना कर्फ्यू

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!