25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव,जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

मध्यप्रदेश (MP) में कोरोना केसों (MP Corona cases) में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले शासन प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। 15 दिसंबर को 20 नए पॉजिटिव (positive) मिलने के बाद 16 दिसंबर को मध्यप्रदेश में फिर से 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों (active cases) की संख्या बढ़कर 170 पहुंच गई है। सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने निर्देश देते हुए मंत्रियों से कोरोना के लिए उचित नियंत्रण के प्रयास की बात कही है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि जिन्होंने कोरोना के लिए उन्हें सड़क पर घूमने का अधिकार नहीं है।

24 घंटे में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा मामले इंदौर (Indore) में देखे गए है। इंदौर में सबसे ज्यादा 8 केस सामने आए जबकि भोपाल में मरीजों की संख्या 5 है। इसके अलावा उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर, खरगोन और कटनी में एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है।

बता दे कि मध्य प्रदेश में 28 दिनों में 487 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें भोपाल में सबसे ज्यादा 186 और इंदौर में 163 मरीज पाए गए हैं।भोपाल में अभी भी एक्टिव केसों की संख्या 66 है। वही इंदौर में एक्टिव केसों की संख्या 72 पहुंच गई है। वही सीएम शिवराज ने बुधवार को मंत्रालय में सभी मंत्रियों के प्रभार के जिले में कोरोना नियंत्रण के प्रयास की जानकारी की मांग की है। इसके साथ ही साथ ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के बारे में सवाल पूछे हैं। सीएम शिवराज निर्देश देते हुए मंत्रियों से कहा है कि किसी भी जिले में कोरोना ना फैले, यह हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

MP में अब तक 7 लाख 93 हजार 425 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। जिनमें से 7 लाख 82 हजार 725 लोग ठीक हो अपने घर वापस लौटे हैं। हालांकि कोरोना के कारण 10,529 लोगों की जान जा चुकी है जबकि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 0.02 प्रतिशत है। वही रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में अभी तक 4 करोड़ 36 लाख लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है जबकि दिसंबर के अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों से दूसरे डोज जल्द से जल्द लगवाने की अपील की है। प्रदेश के 5 करोड़ 17 लाख लोगों को पहले डोज जबकि चार करोड़ 36 लाख लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

अब प्रदेश के जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

मध्यप्रदेश में अब कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लोगो को परेशान नही होना पड़ेगा, प्रदेश में अब कोरोना की जांच को लेकर अगले महीने से बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। प्रदेश के 46 जिला अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जांच हो सकेगी। अभी सिर्फ सिंगरौली और मंदसौर जिला अस्पताल में ही कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच की जाती है।

यह जांच शुरू करने के लिए भारत सरकार की तरफ से पीसीआर मशीनें दी जा रही हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने मशीनें मिलने की पूरी उम्मीद है। मशीनें आने के हफ्ते भर बाद जांचें शुरू हो जाएंगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कोरोना के सैंपलों की जांच रिपोर्ट उसी दिन या अगले दिन मिल जाएगी। अभी दो जिला अस्पताल, मेडिकल कालेजों के अलावा प्रदेश में स्थित भारत सरकार के पांच चिकित्सा संस्थानों में कोरोना की जांच की जाती है।

Related posts

पुलिसकर्मी ने ओवर लोड ई-रिक्शा रोका तो फाड़ दी वर्दी

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायतों का फिर से होगा परिसीमन, नया अध्यादेश लागू, जानें ताजा अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस विधायक पर दर्ज हुई FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड - MP Sidhi News December 16, 2021 at 9:46 pm

[…] खबर ये भी👉👉 कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव… […]

Reply
दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक मान्यताओं और विरासत का दर्जा देना निश्चित ही पूरे देश के लिए गौरव का क् December 16, 2021 at 10:02 pm

[…] खबर ये भी👉👉 कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!