28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

वहशी पिता सोती हुई बेटी की इज्जत को तार-तार किया, लोक लाज के डर से खाया जहर

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक पिता ने बेटी की इज्जत को तार-तार किया कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बीती रात गहरी नींद में सोते समय किशोरी से दुष्कर्म किया। जब बड़ी बेटी ने उसकी करतूत देख ली तो मारपीट की। हैवानियत के डर से चारों बहनें घर से भागकर पड़ोसी के यहां रात गुजारी। दूसरे दिन रात में मोहल्ले के लोगों की मदद से सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव; मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई होगी, चुनाव को लेकर जानिए क्या हुआ आज दिन भर

पहले बनाया दबाव फिर जहर खाकर थाने पहुंचा

आरोपी पिता ने बलात्कार पीड़िता पर पहले दबाव बना रहा था। लेकिन जब मोहल्ले के लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना का विरोध किया तो आहत हो गया। फिर लोक लज्जा के डर से अंतत: जहर खा लिया। इधर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती आरोपी पिता की हालत में खतरे से बाहर है। जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को एसजीएमएच भेजा गया है। चर्चा है कि पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता पर आईपीसी की धारा 376 और 5/6 पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज हो गया है।

17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

यह है पूरी घटना

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 13 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन व पड़ोसियों के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। जहां महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किशोरी के बयान कराये गए। तब पीड़ित बहनों ने बताया कि उनकी मां कई वर्ष पहले मर चुकी है। हम चार बहनें है। जो मजदूरी कर जीवन यापन करती है। पिता पहले ठीक था। लेकिन कुछ माह से उसकी हरकतें अजीब रहती थी। शुरुआत में उसका जुल्म सहते रहे। पर बीते दिन छोटी बहन के साथ सोते समय दुष्कर्म की घटना से दिल फट गया है।

कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव,जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मां की मौत से हम लोग मजदूरी कर पिता का भरण पोषण करते थे। क्योंकि वह विकलांग था। लेकिन आधी रात को जब आरोपी पिता ने छोटी बहन से रेप कर दिया तो सभी बहने एकत्र होकर पड़ोसी के घर चली गई। रात गुजारने के बाद दूसरी रात को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल चेकअप कराने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।

Related posts

शिवराज ने पकड़ी जनता की नब्ज, अधिकारियों को पहले धमकी फिर बेहतरीन पोस्टिंग- अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

जल्द ही लागू होगी नई नक्सली सरेन्डर नीति, शासन ने दिखाई हरी झंडी

MP SIDHI NEWS TEAM

उच्च न्यायालय के न्यायालयीन समय में संशोधन,नवीन व्यवस्था 3 जनवरी से होगी प्रभावशील

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!