25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
अजब गजबमध्यप्रदेश

शादी के लिए राजी नहीं हुए परिजन तो प्रेमी जोड़े ने पिया जहर, हालत गंभीर

इंदौर। इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने खेत में कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। कीटनाशक पीने के बाद दोनों ने घर फोन करके जान देने की बात कही। इसके बाद परिवार वाले खेत पर पहुंचे और उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना शुक्रवार सुबह इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के बेरछा गांव की है। गांव के 22 साल का पवन का 17 साल की एक लड़की से अफेयर है। वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं है। पवन के मामा जितेंद्र के अनुसार पवन घर के बाहर बरामदे में सोता है। रात को किस समय वह लड़की के घर गया और दोनों खेत पर गए, यह परिवार वालों को पता नहीं लग पाया। सुबह लगभग 6 बजे पवन ने फोन कर बताया कि खेत में दोनों ने जहर पी लिया है।

मामा के गांव में मजदूरी करता है लड़का

प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि पवन के पिता की मौत हो चुकी है। वह मामा के गांव में मां के साथ रहता है। पवन गांव में ही मजदूरी करता है। मामा के गांव में ही रहने वाली लड़की से उसकी दोस्ती है और दोनों शादी करने का मन बना चुके हैं, लेकिन लड़की के घरवाले पवन को पसंद नहीं करते।

Related posts

सीएम शिवराज ने फोन पर कहा- बाढ़ पीड़ितों को अगर खाना न मिला तो मैं भी भूखा रहूंगा

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : बड़ी खबर पत्रकार व रंगकर्मियों के साथ हुई घटना पर सीधी कोतवाली TI संस्पेंड और सब इन्स्पेक्ट लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!