22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कल 71 हजार 103 टेस्ट किये गये हैं। इनमें 28 पॉजिटिव आये हैं। प्रदेश में पॉजिटिव आने की संख्या घटकर 6 तक हो गई थी। अब बढ़ते-बढ़ते यह 28 तक पहुंच गई है। दमोह में 15 और सागर में 7 पॉजिटिव केस आये हैं। बुंदेलखण्ड में पॉजिटिव केस मिलना चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही।

सावधानियों का अनिवार्यत: पालन करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। प्रदेशवासी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों का अनिवार्यत: पालन करें। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बहुत अधिक सावधानी की आवश्यकता है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी केस बढ़ रहे हैं। केरल की स्थिति भी सामने है। अत: प्रदेशवासी सतर्क और सावधान रहकर तीसरी लहर को रोकने में सहयोग प्रदान करें।

👉👉👉 रिटायर्ड ASI ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या

राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किये जायेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किये जायेंगे। टेस्टिंग के साथ साथ लोगों को आइसोलेट करने, माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाने जैसी कार्यवाईयां की जायेंगी।

👉👉👉 सीधी के साथ रोजगार सहायकों की संविदा समाप्त, GRS संघ देगा सामूहिक इस्तीफा-रोशन सिंह परमार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में नीम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री अपने संकल्प के परिपालन में प्रतिदिन पौधा रोपण करते हैं। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।

Related posts

कटनी में 12 पौधों का 26 किलो 350 ग्राम गांजा पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले में एक और ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज आया सामने, समुचित इलाज की व्यवस्था ना होने की वजह से रीवा रेफर

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले के 51 केन्द्रों में लगाया जा रहा कोरोना का निःशुल्क टीका कलेक्टर चौधरी ने की अपील – नजदीकी केंद्र में पहुंचकर लगाएं कोरोना का टीका

VIKASH KUMAR DWIVEDI
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!