24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, 1171 गांव प्रभावित, 200 से अधिक हुए जलमग्न

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेश के चार जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। बाढ़ प्रभावित शिवपुरी में फंसे तीन लोगों को बचा लिया है और अन्य पांच के लिए बचाव अभियान जारी है।

बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों की आपात बैठक ली है। बता दें कि प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर और दतिया में लगातार हो रही बारिश से लगभग 1,171 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। शिवपुरी में 200 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं।

👉👉👉 मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी- मुख्यमंत्री

जानकारी के मुताबिक, बचाव अभियान में 22 गांव से अनेक लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दरअसल शिवपुरी में मौसम खराब होने के कारण अभियान में कुछ दिक्कतें आ रही है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने बताया कि शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है।

👉👉👉 सरकार के विकास के दावे की खुली पोल,बीमार युवक को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले गए परिजन

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी हर पल की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा अब तक 1,600 लोगों को बचाया गया है, जबकि 200 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

👉👉👉 प्रदेश में अमर्यादित प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कैबिनेट बैठक में CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बता दें कि मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और उफनाई नदियों के चलते विकट स्थिति बन गई थी। नदियां उफना रही हैं और कई राज्य भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए थी। मध्यप्रदेश के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई थी। 

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़

मध्यप्रदेश में पिछले महिने से बारिश के कारण होशंगाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आ गई थी। प्रदेश में स्थिति इतनी विकराल हो गई थी कि जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए शनिवार को सेना और एनडीआरएफ को उतारा गया था। राज्य के नौ जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है।

Related posts

अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया युवक का शव, नगर परिषद के स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज हुए भावुक, ट्वीट कर उमा भारती के लिए कही ये बड़ी बात

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में लागू होगी घरेलू हिंसा सहायता योजना; महिलाओं को मिलेगी चार लाख की सहायता, जानें पूरी प्रक्रिया

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

रिटायर्ड ASI ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या - MP Sidhi News August 4, 2021 at 6:01 pm

[…] 👉👉👉 प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, 1171 गांव … […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!