22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सरकार के विकास के दावे की खुली पोल,बीमार युवक को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले गए परिजन

सरकार के तमाम दावों के बाद भी प्रदेश में ऐसे कई इलाके हैं जहां लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। ताजा मामला पन्ना की रैपुरा तहसील के ग्राम कंचनपुरा से सामने आया है, जहां एक मजबूर पिता को अपने बेटे को खटिया पर अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों की मदद से मरीज को खटिया पर लिटाकर ले जाया गया।

👉👉👉 सीधी के साथ रोजगार सहायकों की संविदा समाप्त, GRS संघ देगा सामूहिक इस्तीफा-रोशन सिंह परमार

युवक की तबीयत काफी खराब थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना था। लेकिन पक्की सड़क नहीं होने के कारण कोई भी गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाती है, जिस वजह से मजबूरन ग्रामीण युवक को खटिया पर लिटाकर अस्पताल तक ले गए। जानकारी के मुताबिक कंचनपुरा गांव के निवासी बबलू सिंह धुर्वे (उम्र 36) काफी बीमार थे। उसकी हालत बिगड़ती देख पिता प्रेम सिंह धुर्वे ने बेटे को अस्पताल जाने का फैसला किया। लेकिन इलाके में सड़क नहीं होने के कारण उन्हें ग्रामीणों की मदद लेनी पड़ी। क्योंकि वहां तक किसी भी वाहन का पहुंचना संभव नहीं था इसलिए युवक को खटिया पर लिटाकर दलदल भरी सड़क और नदी-नालों को पार कर अस्पताल पहुंचाया गया।

👉👉👉 मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी- मुख्यमंत्री

कंचनपुरा गांव के लोग लंबे समय से सड़क नहीं बनने के कारण परेशान हैं। हर छोटे-मोटे काम के लिए उन्हें काफी काफी जद्दोजहद करना पड़ता है. ऐसे में अगर किसी की तबीयत खराब हो जाती है, तो उसे समय पर इलाज तक नहीं मिल पाता है। इधर मरीज को खटिया पर अस्पताल ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद रैपुरा तहसील के नायब तहसीलदार रामप्रताप सिंह से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि कंचनपुरा गांव से 4 किमी. दूर झालाडूंमरी गांव है, जहां रास्ते में एक नाले पर पुल न होने के कारण इस तरह की दिक्कत लोगों को झेलनी पड़ती है। तस्वीरें सामने के बाद मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही उन्होने ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से चर्चा कर नाले पर पुलिया का निर्माण कराने की बात कही है।

Related posts

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली पुलिस की थाने के अंदर की फोटो हुई वायरल, थाने में पत्रकार के उतरवाए कपड़े,जाने पूरे पूरे घटनाक्रम पर पीड़ित और पुलिस का क्या कहा है….

MP SIDHI NEWS TEAM

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को लेकर बड़ा फैसला , आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाय कुरैशी का लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!