24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सीधी के सात रोजगार सहायकों की संविदा समाप्त, GRS संघ देगा सामूहिक इस्तीफा-रोशन सिंह परमार

सीधी : एक और जहां पूरे प्रदेश में संयुक्त कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर विगत 16 दिवस से हड़ताल पर पड़ा हुआ है l वही सीधी जिले में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अनियमितताओं के आरोप के चलते सीधी जिले अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में पदस्थ सात रोजगार सहायकों व एक सहायक लेखा अधिकारी की संविदा समाप्त कर दी गई है l जिसके बाद रोजगार सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार द्वारा कहा गया है की सीधी जिले के सभी रोजगार सहायक सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे l

👉👉👉 मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी- मुख्यमंत्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी राहुल नामदेव धोटे के प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी द्वारा अनियमितता के आरोप पर जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत लुरघुटी के रोजगार सहायक दिलीप कुमार सोंधिया, ग्राम पंचायत भदौरा के रोजगार सहायक शत्रुघ्न जयसवाल, जनपद पंचायत सीधी के ग्राम पंचायत गाड़ा लोलर सिंह के रोजगार सहायक ओमप्रकाश सिंह, चौफाल कोठार के रोजगार सहायक नीरज प्रसाद रजक, जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत जमुआर के रोजगार सहायक धर्मेंद्र पांडे, व जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत बडखरा 740 के रोजगार सहायक अरुण कुमार सिंह व ग्राम पंचायत भितरी के रोजगार सहायक अशोक यादव समेत जनपद पंचायत कुसमी के सहायक लेखा अधिकारी जागेश्वर झारिया की संविदा समाप्त कर दी गई है। गौरतलब है कि इन सभी के विरुद्ध अनियमितता, शासकीय दायित्व में लापरवाही व शासकीय राशि के दुरुपयोग की शिकायतें प्राप्त हुई थी जिस पर जांच प्रतिवेदन तैयार कर शिकायतें सही पाए जाने पर उनके विरुद्ध संविदा समाप्त करने की कार्यवाही की गई है।

👉👉👉 रिटायर्ड ASI ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सीधी जिले में की गई इस कार्यवाही से रोजगार सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिले के सभी रोजगार सहायक सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे l

Related posts

अमिलिया में 18 फरवरी से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले के 51 केन्द्रों में लगाया जा रहा कोरोना का निःशुल्क टीका कलेक्टर चौधरी ने की अपील – नजदीकी केंद्र में पहुंचकर लगाएं कोरोना का टीका

VIKASH KUMAR DWIVEDI

4 से 9 जनवरी तक सीधी में आयोजित होगा महाउर नाट्य एवं विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!