60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों सहित 45 वर्ष से अधिक के गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को लगाया जाएगा टीका

सीधी :-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा के द्वारा बताया गया कि शनिवार को जिले में 53 केन्द्रों पर कोविड वैक्सिनेशन किया जाएगा। 1 मार्च से समूचे प्रदेश सहित जिले के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक जो कि 60 या उससे अधिक उम्र के हैं और 45 से 59 वर्ष के गंभीर चिन्हित बीमारियों से ग्रसित हैं उनको टीकाकृत करने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जो पूर्व में हेल्थ केयर वर्कर, फिल्ड लेवल वर्कर किसी कारण से टीका नही लगवा पाएं है उन्हे भी पुनः कोविड का टीका लगवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय अंतर्गत जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला आयुर्वेद अस्पताल टीकाकरण किया जाएगा। विकासखण्ड सीधी अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंजारी, बरिगवां, करवाही, उप स्वास्थ्य केन्द्र गांधीग्राम, पटपरा, कोचिला, पनवार, चौफाल, अमरवाह, जमोड़ी, कुष्परी, मधुरी पवाई, धुम्मा एवं कुकड़ीझर में, विकास खण्ड सिहावल अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहावल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर, बिठौली, पोखरा, बहरी, अमिलिया, नकझर, सुपेला उप स्वास्थ्य केन्द्र अमिलई, हटवा देवार्थ, बड़गांव, कुचवाही एवं पहाड़ी उत्तर में, विकास खण्ड मझौली अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़वास, ताला, नौढि़या, पांड़, डांगा, खडौरा उप स्वास्थ्य केन्द्र चमरौहा, पथरौला, नेबूहा एवं बकवा में, विकास खण्ड कुसमी अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुईमाढ़, टमसार, पोड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र लूरघुटी, सेमरा एवं गोतरा में तथा रामपुर नैकिन विकास खण्ड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन, चुरहट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डी, हनुमानगढ़, डढि़या, पोस्ता, बघवार, बड़खड़ा, धनहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र शिकार गंज सहित कुल 51 केन्द्रों पर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही लाइफ केयर हांस्पीटल, मिश्रा नर्सिग होम में भी सशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनांक 22, 24, 25 एवं27 मार्च को भी इन्ही केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएगे। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित एवं कारगर उपाय टीकाकरण है। हमारा पूरा प्रयास है कि शासन के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से जिले के समस्त वृद्ध जनों को कम से कम समय में टीकाकृत कर दिया जाए जिस हेतु अधिक से अधिक टीकाकरण केन्द्रों को संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर चौधरी द्वारा अपील की गई है कि इस अभियान में सभी सहयोग करें तथा सभी अपने घर के वृद्धजनों को नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर ले जाए और टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का दौर पुनः आरंभ हो गया है जिले में प्रतिदिन नए केस पाए जा रहे हैं। इसके रोकथाम के लिए पूर्ववत बताई गई सावधानियां मास्क का उपयोग करना, बार बार साबुन से या सैनिटाइजर से हांथ साफ करते रहना, समाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने को सुरक्षित करें।
