29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
राजनीति

भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद ओम प्रकाश राजभर ने दिए संकेत, 2022 यूपी चुनाव में एनडीए में हो सकते हैं शामिल

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनकी मुलाकात के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं। खुद राजभर ने भी कहा था कि अगर भाजपा उनकी पुरानी मांगें मान ले तो एनडीए में आने पर विचार करेंगे। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। भाजपा से उनकी लड़ाई सिर्फ मुद्दों की है।सूत्रों का कहना है कि राजभर की जल्द भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद उनके फिर एनडीए में शामिल होने का एलान हो सकता है।

👉👉👉 प्रदेश में अमर्यादित प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कैबिनेट बैठक में CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बता दें कि योगी सरकार में मंत्री रहते भाजपा और सरकार की नीतियों को कोसने वाले राजभर मंगलवार सुबह छह बजे प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर के साथ स्वतंत्र देव के घर पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद ओम प्रकाश ने मीडियाकर्मियों से कहा कि स्वतंत्र देव पहले पिछड़ों के नेता हैं फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष। कुछ लोग इस मुलाकात का अर्थ का अनर्थ लगाएंगे। मुलाकात के बाद से ही उनके एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

👉👉👉 सरकार के विकास के दावे की खुली पोल,बीमार युवक को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले गए परिजन

भाजपा से मिलकर पिछड़ों को धोखा दे रहे ओमप्रकाश :आप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के बाद विपक्षी नेताओं में भी खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा से मिलकर पिछड़ों और दलितों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर पिछड़ों के हक के लिए भाजपा से लड़ने का दिखावा कर रहे हैं। सभाजीत ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश में जिस तरह से दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े हैं, उसके बावजूद राजभर को भाजपा से दोस्ती बढ़ाने की चिंता है।

Related posts

मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन : जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए आरक्षण 14 दिसंबर को नहीं होगा

MP SIDHI NEWS TEAM

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दमोह उपचुनाव के आखरी प्रचार अभियान से पहले खेला मास्टर स्ट्रोक…

MP SIDHI NEWS TEAM

राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने भरा नामांकन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!