29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 10 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है अपराधियों ने बालिका के साथ ज्यादती कर उसकी हत्या कर दी और लाश पेड़ पर बांध दी।जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी के जंगल में एक दस साल की मासूम बालिका से ज्यादती करने और उसकी हत्या कर पेड़ शव से बांधने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बालिका मां के साथ गई थी जंगल में

थाना क्षेत्र के एक गांव की दस वर्षीय बालिका मंगलवार की दोपहर को अपनी मां के पीछे-पीछे करोंदे लाने के लिए जंगल गई थी। मां जंगल से वापस लौटकर घर पहुंची तो उन्हें अपनी बेटी नहीं मिली। करीब दो घंटे तक पूरा परिवार बच्ची को खोजता रहा। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो शाम 4:30 बजे बच्ची के परिवार वालों ने शमशाबाद पुलिस थाने में बच्ची के गुमने की शिकायत दर्ज कराई। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची का शव एक पेड़ से बंधा हुआ मिला। बच्ची के कपड़े अस्त व्यस्त थे। परिजनों का कहना था कि ज्यादती के बाद उनकी बेटी की हत्या की गई है।

पेड़ पर दुपट्टे से बंधा था बच्ची का शव

मौके पर पहुंचे एसपी विनायक वर्मा का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर ज्यादती की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है जहां पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसी के बाद ज्यादती की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव एक पेड़ से दुपट्टे से बंधा पाया गया है। बच्ची के गले और दोनों हाथ पेड़ से बंधे हुए थे।

Related posts

मोहनिया से चुरहट की सड़क की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी, सात दिन में यदि आदेश नहीं हुए तो जनसहयोग से बनायेंगे सड़क-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

मंत्री-विधायक समेत 7763 पॉजिटिव, जानें जिलों की स्थिति, स्कूल-परीक्षा पर फैसला जल्द!

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका,पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता के भाई लेंगे भाजपा की सदस्यता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!