
बालाघाट । बालाघाट पुलिस को नकली नोटो के खिलाफ निरंतर चलती मुहीम में एक बढ़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 5 करोड से अधिक के नकली नोट पुलिस के द्वारा पकड़े गये है। वहीं पुलिस ने 5 करोड़ रुपए के साथ 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बरामद नकली नोट में 2 हजार से लेकर 10 रुपए तक के नोट है। पकड़ाए गए आरोपी में 6 बालाघाट और 2 गोंदिया के निवासी है,जिनसे नकली नोट की सप्लाई कहां से, कब से कर रहे हैं, जैसे तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।नोटो के कागज की क्वालिटी और नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण नोट फर्जी नजर आते है। पुलिस को नक्सली कनेक्शन की भी आशंका है। मध्य प्रदेश में संभवत: पहली बार नकली नोट की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।
खबरें और भी 👉👉👉 काले कृषि कानूनों के परिणाम देश में दिखने लगे, कांट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों से करोड़ों की ठगी-अजय सिंह

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से नकली नोटो को चलाने की जानकारी पुलिस को लग रही थी कि बालाघाट, गोंदिया आदि स्थानो पर बड़ी मात्रा में नकली नोटो को असली के रूप में चलाने के लिए एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा एक योजनाबध्द तरीके से इस सूचना पर काम किया गया और सभी क्षेत्रो से इस जानकारी की गोपनीय तौर पर पुष्टी करने के उपरांत सभी संभागीय थानो की संयुक्त टीम बनाकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले में अभी तक 5 करोड़ से अधिक के नकली नोट पुलिस के द्वारा पकड़े गये है। वहीं अभी तक इस मामले में 8 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं अभी तक की विवेचना के आधार पर यह जानकारी लगी है कि गोंदिया के कई क्षेत्रो से बड़ी मात्रा में नकली नोट मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के कई स्थानो में भेजे गये थे।
खबरें और भी 👉👉👉 अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली 12 वर्षिय नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत,प्रेम पत्र लिख धमकाने वाले टीचर का अर्धमुंडन, जमकर हुई पिटाई

इन आरोपीयों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने नकली नोटो के मामले में जिन 8 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है उनमें राहुल पिता घनश्याम मेश्राम 25 वर्ष निवासी सेवती थाना किरनापुर बालाघाट, अनंतराम पिता जंगली पांचे 38 वर्ष निवासी रमगड़ी थाना किरनापुर बालाघाट, हरीराम पिता रामेश्वर पांचे निवासी बिनौरा थाना किरनापुर बालाघाट, नन्हूलाल पिता किशन विश्वकर्मा 40 वर्ष निवासी सोनपुरी उकवा बालाघाट, सोहनलाल पिता भजनलाल बिसेन 30 वर्ष निवासी रमगढ़ी थाना किरनापुर बालाघाट, हेमंत उके पिता आत्माराम उके 30 वर्ष निवासी सेवती थाना किरनापुर बालाघाट, मुकरू उर्फ मुकेश तवाड़े पिता वकटू तवाडे 30 वर्ष निवासी कनेरी थाना दुगीपाट जिला गोंदिया तथा रामू उर्फ रामेश्वर पिता रंगलाल मौजे 40 वर्ष निवासी गोरेगांव जिला गोंदिया शामिल है। बहरहाल इस मामले में पुलिस को और संदेहियों का पता चला है। जिसकी जांच हो रही है।
खबरें और भी 👉👉👉 रीवा के जवा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या, मामला को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को घर के किचन में गड्ढा खोदकर दफनाया
नकली नोट के पूरे कारोबार का नेटवर्क बालाघाट जिले के किरनापुर और गोंदिया जिले से जुड़े होने की जानकारी है। पुलिस की अलग-अलग टीम इस मामले में मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए किरनापुर और गोंदिया में जांच में जुटी है।गिरोह के सरगना और सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।

1 comment
[…] […]