28.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

मन की बात सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण-इन्द्र शरण

 सीधी । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सर्वाधिक जनप्रिय प्रसारण को भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना। 

मन की बात सुनने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि मन की बात सर्वाधिक सुना जाने वाला लोकप्रिय प्रसारण है। यह प्रसारण राजनैतिक ना होकर जन सामान्य से राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यो के साथ-साथ प्रवोधन और प्रेरणा का कार्यक्रम है। आज प्रसारित मन की बात को सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में जिले के सभी बूथों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुना गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा, अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे एवं सीता शरण शर्मा, संतोष साकेत, गुरु दयाल केवल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कोविड टीका लगवाने 18 से 44 वर्ष के युवाओं में दिखा उल्लास

MP SIDHI NEWS TEAM

छ: हजार समर्थन मूल्य की उड़द दो हजार में खरीदी जा रही, गेहूं की हर तौल में किसानों से कमीशन लिया गया-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

यूथ कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!